होम / बिजनेस / क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में प्रसारण कंपनियां होंगी मालामाल, इस तारीख से शुरू हो रहे हैं मैच

क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में प्रसारण कंपनियां होंगी मालामाल, इस तारीख से शुरू हो रहे हैं मैच

अगर प्रसारण से होने वाली कमाई में पिछले वर्ल्‍ड कप के आंकड़ों को देखें तो कुल रेवेन्‍यू इस बार ये दोगुने से थोड़ा ही कम है. हालांकि डिजिटल अधिकार से रेवेन्‍यू दोगुना होने की पूरी संभावना है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वर्ल्‍ड कप हमेशा से ही क्रिकेट मैच का प्रसारण करने वाली कंपनियों के लिए इनकम का एक बड़ा सोर्स रहा है. यही नतीजा है कि जब भी भारत में क्रिकेट के प्रसारण के अधिकार बिकते हैं तो उसमें कंपनियां बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लेती हैं. डिजिटल और टीवी पर होने वाले इस प्रसारण से होने वाली कमाई को लेकर ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने जानकारी साझा की है कि इस साल होने वाले वर्ल्‍ड कप में मैच प्रसारण करने वाली कंपनियां 2000 से लेकर 2200 करोड़ रुपये का रेवेन्‍यू जनरेट कर सकती हैं. अगर ऐसा होता है तो ये भारत के बाजार की बढ़ती ताकत के लिए एक अच्‍छा संदेश हो सकता है. 

क्‍या कहता है एलारा कैपिटल का सर्वे? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एलारा कैपिटल का बाजार अनुमान कहता है कि हमें उम्‍मीद है कि इस साल होने वाले वर्ल्‍ड कप में डिजिटल और टीवी के प्रसारण से होने वाला राजस्‍व 20 से 22 अरब डॉलर के रेवेन्‍यू को पार कर सकता है. जबकि इससे पहले 2019 में जब वर्ल्‍ड कप हुआ था उस वक्‍त ये राजस्‍व 1350 करोड़ रुपये था. अगर 2019 में आए कुल राजस्‍व का ब्रेकअप देखें तो उस वक्‍त डिजिटल से 450 करोड़ और टीवी से 900 करोड़ रुपये का राजस्‍व आया था. लेकिन इस बार ये राजस्‍व दोगुने को पार कर सकता है. डिजिटल से जहां 950 करोड़ का राजस्‍व हासिल हो सकता है वहीं 2023 में टीवी का राजस्‍व 1150 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. 

हॉटस्‍टार करेगा फ्री प्रसारण 
डिज्‍नी हॉटस्‍टॉर की ओर से कहा गया है कि रिलायंस के जियो सिनेमा को प्रतिस्‍पर्धा देने के लिए वो अपने सभी एप पर फ्री में मैच प्रसारित करेगा. हॉस्‍टॉर नेटवर्क मैचों का प्रसारण स्‍टार नेटवर्क के चैनलों पर भी करेगा. दरअसल जियो और हॉटस्‍टार के बीच मैचों के प्रसारण में बड़ी प्रतिस्‍पर्धा चल रही है. जियो को टक्‍कर देने के लिए ही हॉटस्‍टार ये कदम उठाने जा रहा है. हालांकि इससे जिन लोगों ने हॉटस्‍टार को सब्‍सक्राइब किया है वो अपने मोबाइल पर भी मैचों का आनंद ले पाएंगे. 

क्‍या बोले एलारा कैपिटल के वाइस प्रेसीडेंट? 
 एलारा कैपिटल के वाइस प्रेसीडेंट करण तौरानी कहते हैं कि मैच या तो सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा या दोपहर में 2 बजे से शुरू होगा. समय के अनुकूल होने के कारण दर्शकों की संख्‍या में बढ़ोतरी होने की संभावना है. उनका कहना है कि इन समयों के कारण डिजिटल रेवेन्‍यू में ज्‍यादा बढ़ोतरी हो सकती है. सुबह 10 बजे या 2 बजे का समय होने के कारण दर्शक मैच का पहला भाग ओटीटी पर देख सकेंगे जबकि दूसरा भाग वो लोग टीवी पर देख सकेंगे. उन्‍होंने कहा कि डिजिटल माध्‍यम के लिए सीएजीआर 6 प्रतिशत को पार करते हुए 12 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. भारत 12 साल बाद मैच की मेजबानी कर रहा है.

कब से कब तक हैं मैच?  
 भारत इस बार इस आयोजन का विशिष्‍ट मेहमान है. भारत इससे पहले 1987 में पाकिस्‍तान के साथ, 1996 में पाकिस्‍तान और श्री लंका के साथ, 2011 में श्रीलंका-बांग्‍लादेश के मैचों को हॉस्‍ट कर चुका है. वर्ल्‍ड कप की शुरुआत 5 अक्‍टूबर से 19 नवंबर 2023 के बीच 10 स्‍थानों पर होगी. इस पूरे वर्ल्‍ड कप के दौरान 48 मैच खेले जाएंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

11 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

13 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

14 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

14 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

13 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

11 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.