होम / बिजनेस / इस साल अब तक इतने हजार लोगों को निकाल चुकी हैं कंपनियां
इस साल अब तक इतने हजार लोगों को निकाल चुकी हैं कंपनियां
वर्ष 2023 का अभी आधा साल ही बीता है लेकिन इसमें अलग-अलग कंपनियों ने जितने लोगों को अब तक ले ऑफ कर दिया है, उसने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ये आंकड़ा पिछले साल से काफी ज्यादा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
इस साल के शुरुआत में ही जानकारों ने ये कह दिया था कि टेक सेक्टर में ज्यादा ले-ऑफ देखने को मिल सकता है. अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो वैसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. अलग-अलग कंपनियों में ले-ऑफ पर नजर रखने वाली कंपनी Layoffs.fyi के आंकड़े बताते हैं कि इस साल में अब तक 10774 कर्मचारियों को ले-ऑफ का सामना करना पड़ा है. जबकि पिछले साल ये आंकड़ा काफी कम था.
2022 में कितने लोगों को ले-ऑफ का करना पड़ा सामना
वर्ष 2023 की शुरुआत में साल के बारे में अपनी राय देते हुए IMF(The International Monetary Fund) की पूर्व सलाहकार गीता गोपीनाथ ने कहा कि 2023 पिछले साल से अच्छा रहेगा, लेकिन पहले 6 महीने काफी कठिन रह सकते हैं. उन्होंने महंगाई और लगातार बढ़ती कॉस्ट को देखते हुए इसे कम करने को लेकर अपनी ये राय दी थी. वैसा ही कुछ होता दिख रहा है. इस साल जहां अब तक 10774 लोगों को ले-ऑफ का सामना करना पड़ा है वहीं वर्ष 2022 में 6530 लोगों को ले-ऑफ का सामना करना पड़ा था.
आखिर क्या रही है वजह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन-जिन नामी कंपनियों ने ले-ऑफ का निर्णय किया है, उन्होंने सबसे बड़ी वजह बढ़ती कॉस्ट और कम होते मुनाफे को बताया है. सभी कंपनियों को कहना है कि लगातार बढ़ती लागत और बाजार की मंदी के कारण उन्हें इस तरह के निर्णय लेने पड़ रहे हैं.
किन-किन कंपनियों ने किया है ले-ऑफ
अगर जनवरी से लेकर अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो अमेजन (Amazon), मेटा (Meta), OLX जैसी कंपनियां कई लोगों को बाहर कर चुकी हैं. गूगल (Google) के सीईओ सुदंर पिचई ने ऐलान किया था कि उनकी कंपनी इस साल 12 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर करेगी. अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) से 12 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर करने की बात कही गई थी. गूगल के कई कर्मचारियों ने बाद में नौकरी से निकाले जाने के बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के साथ अनुभव भी शेयर किया था. हालांकि गूगल ने अपने कर्मचारियों को निकालने के साथ कहा था कि उन्हें 60 दिन की सैलरी, 6 महीने की हेल्थ सेवा, और 16 सप्ताह के वेतन के साथ कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.
टैग्स