होम / बिजनेस / चैरिटेबल ट्रस्‍ट को सिर्फ इतने प्रतिशत दान पर ही मिलेगी टैक्‍स छूट, बढ़ेगा रेवेन्‍यू

चैरिटेबल ट्रस्‍ट को सिर्फ इतने प्रतिशत दान पर ही मिलेगी टैक्‍स छूट, बढ़ेगा रेवेन्‍यू

दरअसल आज तक सरकार चैरिटेबल ट्रस्‍टों की आय पर कोई टैक्‍स नहीं लगाती थी, वो जितनी भी आय कमाते थे उस पूरे पर टैक्‍स रिबेट दे दी जाती थी, लेकिन अब सरकार ने नया नियम बना दिए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्र सरकार ने इस बार के बजट में चैरिटेबल ट्रस्‍ट को लेकर एक नई घोषणा की है, जिसने कई वास्‍तविक ट्रस्‍टों की परेशानी को बढ़ा दिया है. सरकार के प्रावधान के अनुसार अब किसी भी ट्रस्‍ट की 85 प्रतिशत इनकम ही कर छूट के फायदे में आ पाएगी. 15 प्रतिशत पर उसे टैक्‍स देना ही होगा. दरअसल सरकार ने ये प्रावधान इसलिए किया है क्‍योंकि कई चैरिटेबल ट्रस्‍ट सरकार की छूट का गलत फायदा उठा रहे थे, जिससे सरकार को रेवेन्‍यू का नुकसान हो रहा था. 

पहले क्‍या होता था
सरकार के नियम के अनुसार अगर कोई चैरिटेबल ट्रस्‍ट 100 रुपये की इनकम करता था और वो 100 रुपये दान कर देता था तो उस पर कोई इनकम टैक्‍स नहीं लगता था. इसके लिए सरकार ने एक विशेष प्रावधान कर रखा था. लेकिन कई चैरिटेबल ट्रस्‍ट कर ये रहे थे कि वो अपने कमाए हुए 100 रुपये अपनी ही किसी दूसरी संस्‍था को दान कर देते थे, जिससे वो टैक्‍स से भी बच जाते थे. इससे सरकार को रेवेन्‍यू का नुकसान हो रहा था. 

अब सरकार ने क्‍या किया प्रावधान 
इस कर चोरी को रोकने के लिए सरकार की ओर से एक प्रावधान कर दिया गया है. इस प्रावधान के तहत अगर कोई ट्रस्‍ट 100 रुपये दान में कमाता है और साल के अंत से पहले उसे दान दे भी देता है तो उसे सिर्फ 85 प्रतिशत आय पर ही कर छूट का फायदा मिलेगा. 15 प्रतिशत पर उसे टैक्‍स देना ही होगा. भले ही वो किसी भी दान दे. इससे सरकार को रेवेन्‍यू भी मिल जाएगा और धोखाधड़ी भी खत्‍म हो जाएगी. 

सरकार के इस प्रावधान से क्‍या हुई समस्‍या 
सीनियर सीए संजय गुप्‍ता बताते हैं कि हमारे देश में कई ऐसे वास्‍तविक ट्रस्‍ट हैं जो असल में बड़े काम करते हैं. इनमें टाटा ट्रस्‍ट, सहित कई बड़ी कंपनियों के ट्रस्‍ट शामिल हैं. टाटा ट्रस्‍ट की आय टाटा संस में 66 फीसदी हिस्‍सेदारी में कंपनी के लाभांश से आती है. ये संस्‍थाए अपनी कमाई से दान लेती और अलग-अलग सामाजिक संगठनों को दान देती हैं, जिससे कई सामाजिक कार्य होते हैं. इस प्रावधान का असर उस पर भी पड़ सकता है. इससे उनके द्वारा सामाजिक कार्यों में खर्च की जाने वाली राशि पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है. 

इस समस्‍या से कैसे बचा जा सकता है
सीनियर सीए संजय गुप्‍ता बताते हैं कि इस समस्‍या से बचने का एक तरीका जो उनकी समझ में सबसे बेहतर आता है कि इसे पूरी तरह से बंद नहीं किया जाना चाहिए. किसे रिबेट देनी है और किसे नहीं ये सरकार के विवेक पर छोड़ दिया जाना चाहिए. जो ट्रस्‍ट समझता है उसने पैसे को वास्‍तविक तौर पर खर्च किया है तो वो छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. सरकार एक सप्‍ताह या एक तय समय में उसकी जांच करके पता लगा ले और अगर वो केस वास्‍तविक है तो उसे छोड़ दे अन्‍यथा सरकार उस पर कार्रवाई कर सकती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

6 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

9 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

9 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

12 hours ago