होम / बिजनेस / ICICI बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर पति समेत गिरफ्तार, घोटालेबाजी से लगा बड़ा दाग

ICICI बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर पति समेत गिरफ्तार, घोटालेबाजी से लगा बड़ा दाग

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सीबीआई ने ICICI बैंक की पूर्व MD और CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया है. CBI का कहना है कि यह गिरफ्तारी वीडियोकोन समूह को गलत तरह से लोन देने के सिलसिले में हुई है. बता दें कि चंदा कोचर पर अपने पति को आर्थिक फायदा पहुंचाने के लिए पद के दुरुपयोग का आरोप लगा था.

वीडियोकोन को दिया था लोन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदा कोचर के कार्यकाल में ICICI बैंक ने वीडियोकोन समूह को 3,250 करोड़ रुपए का लोन दिया था, जिसे बाद में NPA यानी नॉन परफॉर्मिंग असेट्स घोषित कर दिया गया. इस लोन के बदले दीपक कोचर की कंपनी NuPower Renewable को वीडियोकोन समूह से इन्वेस्टमेंट प्राप्त हुआ हुआ था. लिहाजा, इसे बैंक धोखाधड़ी माना गया और प्रवर्तन निदेशालय ने सितंबर 2020 में दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया था.

कंपनी में कोचर की थी हिस्सेदारी
यह भी सामने आया है कि वीडियोकॉन समूह को मिले 3,250 करोड़ रुपए के लोन के छह महीने बाद, वेणुगोपाल धूत के स्वामित्व वाली सुप्रीम एनर्जी ने NuPower Renewable को 64 करोड़ रुपए का लोन दिया था, जिसमें कोचर की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बता दें कि एक समय ऐसा था जब चंदा कोचर अपनी उपलब्धियों के लिए पहचानी जाती थीं. उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में बड़ा नाम कमाया था, लेकिन अपने पति को फायदा पहुंचाने के चक्कर में सबकुछ तबाह हो गया.

फोर्ब्स की लिस्ट में रही हैं शामिल
चंदा कोचर ने 1984 में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी आईसीआईसीआई ज्वाइन किया था. 1994 में जब आईसीआईसीआई संपूर्ण स्वामित्व वाली बैंकिंग कंपनी बन गई तो चंदा कोचर को असिस्टेंट जनरल मैनेजर बनाया गया. इसके बाद वह सफलता के सीढ़ियां चढ़ती गईं. 2009 में चंदा कोचर को बैंक का सीईओ और एमडी बनाया गया. वह फोर्ब्स मैगजीन की 'दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं' की सूची में भी शामिल रही हैं.

दीपक कोचर के बारे में
दीपक कोचर ने 2008 में न्यूपॉवर रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी बनाई थी. वह इसके फाउंडर व सीइओ हैं. इस कंपनी की शुरुआत 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले एक ज्वाइंट वेंचर के रूप में हुई थी. वैकल्पिक ऊर्जा के लिए काम करने वाली इस कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख वेणुधूत गोपाल के परिवार के पास और 50 प्रतिशत हिस्सेदारी कोचर के पास थी. दीपक कोचर का पूरा नाम दीपक वीरेंद्र कोचर है. चंदा कोचर से उनकी मुकालात मुंबई के जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्डडीज में हुई थी. उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

4 minutes ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

44 minutes ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

3 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

4 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

44 minutes ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

4 minutes ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.