होम / बिजनेस / Cash Free Payment ने इस शख्‍स को नियुक्‍त किया अपना नया वीपी, इनके सामने ये होगी चुनौती 

Cash free Payment ने इस शख्‍स को नियुक्‍त किया अपना नया वीपी, इनके सामने ये होगी चुनौती 

कैशफ्री पेमेंट (Cash free Payment) ने जिस शख्‍स को इस अहम जिम्‍मेदारी को निभाने की भूमिका दी है उसमें उन्‍हें मानव संसाधन या कहें HR की भूमिका में काम करना होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की नामी पेमेंट और एपीआई कंपनी कैशफ्री पेमेंट (Cashfree Payment) ने बतौर वाइस प्रेसीडेंट चेतन यादव को नियुक्‍त किया है. कंपनी ने चेतन यादव को वाइस प्रेसीडेंट की जिम्‍मेदारी दी है. चेतन यादव कई तरह की प्रतिभा के धनी हैं, जिसमें वो कंपनी के लिए नए सलेक्‍शन करने, नई प्रतिभाओं से बेहतर आउटपुट निकलवाने, परफॉरमेंस मैनेजमेंट से लेकर प्रॉफिट तक, कई तरह के हुनरो में माहिर हैं. चेतन पिछले 20 सालों से अधिक समय से इंडस्‍ट्री में काम कर रहे हैं. 

कैशफ्री पेमेंट में क्‍या है उनका रोल? 
चेतन यादव को यहां मानव संसाधन में बतौर वाइस प्रेसीडेंट के तौर पर लाया गया है. कैशफ्री पेमेंट में उनके सामने मानव संसाधन को लेकर स्‍ट्रैटजी बनाने की जिम्‍मेदारी है. यहां उनके सामने प्रमुख तौर पर नई प्रतिभाओं का सलेक्‍शन, कर्मचारियों की परफॉरमेंस को मैनेज करना, कर्मचारियों के कंपनसेशन और बेनिफिट, कंपनी में मौजूद कर्मचारियों को लेकर रणनीति तैयार करने जैसे अहम काम शामिल हैं. चेतन इससे पहले कई कंपनियों के लिए काम कर चुके हैं. वो पिछले 20 सालों से इंडस्‍ट्री में हैं. 

नियुक्‍ती पर क्‍या बोले कंपनी के को-फाउंडर
चेतन यादव की नियुक्ति पर कंपनी के को-फाउंडर आकाश सिन्‍हा ने कहा कि जैसा कि हम भुगतान पारिस्थिकी तंत्र के लिए इनोवेशन करने में विश्‍वास रखते हैं. हमें अपनी कंपनी में चेतन यादव का स्‍वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है. उन्‍होंने कहा कि उनका अनुभव, उनकी क्षमताएं, उनकी तकनीकी स्‍कील्‍स कंपनी को आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगी, ऐसा हम सभी का मानना है. उन्‍होंने कहा कि मैं मानता हूं कि उनकी तकनीक कंपनी के कर्मचारियों के आउटपुट को बढ़ाने, लीडरों की क्षमता को विकसित करके और आगे ले जाने का काम करेगा. 

इस साल में अब तक हो चुकी हैं कई नियुक्तियां 
कंपनी इस साल में अब तक टॉप लेवल पर कई लोगों की नियुक्ति कर चुकी है. इस साल में अब तक जिन लोगों की नियुक्ति हुई है उनमें कैशफ्री पेमेंट्स ने रामकुमार वेंकटेशन को चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर, अरुण टिकू को चीफ बिजनेस ऑफिसर, परवीन कुमार को वाइस प्रेसीडेंट - ऑपरेशन और विजय रविसेकर को वाइस प्रेसीडेंट प्रोडक्‍ट मैनेजमेंट के रूप में नियुक्त करके अपने टॉप मैनेजमेंट को मजबूत किया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago