✕

होम / बिजनेस / Candi Solar ने मौजूदा निवेशकों से जुटाए $24 मिलियन, कुल फंडिंग $140 मिलियन के पार

Candi Solar ने मौजूदा निवेशकों से जुटाए $24 मिलियन, कुल फंडिंग $140 मिलियन के पार

Candi अब 2026 में एक बड़ी सीरीज D फंडिंग के लिए तैयारी कर रही है, जिससे कंपनी भारत और दक्षिण अफ्रीका में अपनी पकड़ और तकनीकी इनोवेशन को और मजबूत करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और दक्षिण अफ्रीका में व्यवसायों को क्लीन एनर्जी प्रदान करने वाली वितरित ऊर्जा कंपनी कैंडी सोलर (Candi Solar) ने मौजूदा निवेशकों से $24 मिलियन की नई फंडिंग जुटाई है. इस राउंड में Norfund और STOA द्वारा $20 मिलियन का कन्वर्टिबल लोन और Energy Entrepreneurs Growth Fund (EEGF) द्वारा $4 मिलियन का टॉप-अप शामिल है. इस फंडिंग के बाद कंपनी की कुल पूंजी $140 मिलियन से अधिक हो गई है, जो सबसे अधिक कार्बन-गहन ऊर्जा बाजारों में कंपनी की दीर्घकालिक भागीदारी को मजबूत करती है.

कैंडी सोलर ने भारत और दक्षिण अफ्रीका में अब तक 165 इंस्टॉलेशन किए हैं और 132 मेगावाट (MWp) से अधिक क्लीन एनर्जी तैनात की है. इससे भारतीय व्यवसायों को महंगी बिजली से राहत मिली है, उत्सर्जन में कमी आई है और ऊर्जा-गहन कार्यों में अपटाइम बढ़ा है. कंपनी की उपस्थिति भारत के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तथा दक्षिण अफ्रीका के आठ प्रांतों में है. इसके प्रमुख ग्राहकों में एवन्यूज सुपरमार्ट, एयरटेल, जिंदल सॉ, एवररेडी इंडस्ट्रीज और सूर्यलक्ष्मी कॉटन मिल्स शामिल हैं.

भारत में कैंडी सोलर की वृद्धि ओपन-एक्सेस सोलर प्रोजेक्ट्स से भी हुई है, जैसे गुजरात में 16.5 मेगावाट और छत्तीसगढ़ में 20 मेगावाट की परियोजनाएं. 2024 में कैंडी को ब्रिज टू इंडिया और CRISIL द्वारा भारत के शीर्ष 3 रूफटॉप सोलर डेवलपर्स में स्थान दिया गया था.

कैंडी का प्रदर्शन-आधारित मॉडल दीर्घकालिक साझेदारी पर केंद्रित है, जहां राजस्व प्रणाली के प्रदर्शन से जुड़ा होता है. कंपनी ने मौजूदा सोलर यूजर्स के लिए कुछ नई सेवाएं पेश की हैं:

1. सोलर रिफाई: मौजूदा परिसंपत्तियों से पूंजी निकालने का एक समाधान, जिसमें प्रदर्शन प्रबंधन कंडी को सौंपा जाता है.
2. सोलर प्रोटेक्ट : यह एक प्रदर्शन-आधारित सेवा है जिसमें कंडी अंडरपरफॉर्मिंग सोलर सिस्टम का संचालन, रखरखाव और निगरानी अपने जिम्मे लेती है.

प्रतिक्रिया
कैंडी सोलर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर निशांत सूद ने कहा कि यह फंडिंग हमारे मिशन में निवेशकों के मजबूत विश्वास को दर्शाती है. हम केवल स्वच्छ ऊर्जा नहीं दे रहे हैं, बल्कि ऊर्जा की विश्वसनीयता और वित्तीय पहुंच की दोहरी चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस राउंड से कंपनी अपने मौजूदा समाधानों को अधिक ग्राहकों तक पहुंचा सकेगी और बाजार की जरूरतों के अनुसार नए उत्पाद भी ला सकेगी.

कैंडी के सह-संस्थापक और निदेशक फैबियो यूकालिप्टो ने कहा कि यह राउंड हमारे कोर बाजारों में विस्तार, उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करने और प्रतिभा को आकर्षित करने में मदद करेगा. यह क्लीन एनर्जी को स्केलेबल और निवेशयोग्य बनाने के लिए आवश्यक वित्तीय और संचालन संरचनाओं को स्थापित करने की दिशा में भी एक अहम कदम है.

Norfund की निवेश प्रबंधक सोफी काम्सवाग ने कहा कि पिछले साल हमारे निवेश के बाद से कंपनी ने अपने परिचालन पोर्टफोलियो को दोगुना कर लिया है. यह कंडी के व्यवसाय मॉडल की सफलता का प्रमाण है.

STOA के निवेश निदेशक एंटोनी ड्यूरांद ने कहा कि यह निवेश विश्वसनीय और स्वच्छ ऊर्जा तक पहुंच बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यवसायों को कार्बन-गहन बिजली से मुक्ति दिलाने में कंडी की भूमिका महत्वपूर्ण है.

EEGF के डिप्टी हेड मार्क वान डोजबर्ग ने कहा कि EEGF ने अपनी मीज़ानाइन फंडिंग को बढ़ाकर $9.7 मिलियन कर दिया है. कंपनी एसएमई और व्यवसायों के लिए किफायती, भरोसेमंद और क्लीन एनर्जी प्रदान कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago