होम / बिजनेस / कनाडा की पेंशन फर्म ने भारत की इन कंपनियों में किया है निवेश!  

कनाडा की पेंशन फर्म ने भारत की इन कंपनियों में किया है निवेश!  

भारत के तेजी से ग्रो करते बाजार में ज्‍यादा रिटर्न की संभावनाओं को देखते हुए कनाडा पेंशन फंड ने कई कंपनियों में निवेश किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत और कनाडा के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. एक ओर जहां आज भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवाओं को समाप्‍त कर दिया है वहीं पिछले चार दिनों में राजनयिक को वापस भेजने से लेकर कई और कदम उठाए जा चुके हैं. लेकिन वहीं ट्रेड के मोर्चे पर अगर देखें तो कनाडा पेंशन प्‍लॉन ने कई नए जमाने की भारतीय कंपनियों में निवेश किया है. इन कंपनियों में एको और जोमैटो जैसी कंपनियां शामिल हैं. 

किन-किन कंपनियों में किया है निवेश? 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा पेंशन प्‍लॉन इन्‍वेस्‍टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी), जो रिटर्न उत्‍पन्‍न करने के लिए कनाडा पेंशन प्‍लॉन से पैसा निवेश करता है, ने कई भारतीय कंपनियों में पैसा लगाया हुआ है. इनमें जो कंपनियां शामिल हैं उनमें एको(Acho) में 292 करोड़, बायजू (BYJU’s) में  1456 करोड़, देलहीवरी (Delhivery) में 879 करोड़, डेलीहंट (Dailyhunt) में 207 करोड़, Eruditus में 77633 करोड़,  फ्लिपकार्ट (Flipkat) 6666 करोड़ का निवेश किया है. जबकि सीपीपीआई ने  नॉयका (Nykaa) और पेटीएम (Paytm) जैसी कंपनियों में भी निवेश किया है. 

कंपनी ने कई पुरानी कंपनियों में भी किया है निवेश
नए जमाने की कंपनियों के अलावा सीपीपीआईबी ने भारत में कोटक मह्रिद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, विप्रो और कई अन्‍य जैसी पुरानी कंपनियों में भी निवेश किया है. सीपीपीआई का जिन कंपनियों में स्‍वामित्‍व है उनमें उसे पहले ही झटका लग चुका है. 

आखिर किस वजह से हुआ है ये तनाव? 
दरअसल कनाडा में खालिस्‍तानी आंतकी हरदीप सिंह निज्‍जर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इस हत्‍या के लिए वहां के पीएम ने इसमें भारत की भूमिका बताई थी जिसके बाद तनाव और बढ़ गया. हालांकि भारत ने इसमें बिना देरी किए इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था. लेकिन तब से इस मामले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव काफी गहरा गया है. सरकार ने कनाडा में रहने वाले भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की थी जिसमें उन्‍हें हिंसक इलाकों में न जाने की सलाह दी गई थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

11 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

11 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

13 hours ago