होम / बिजनेस / BYJU’s इकट्ठा करेगा 200 मिलियन डॉलर, इतने पैसों का क्या करेगी कंपनी?

BYJU’s इकट्ठा करेगा 200 मिलियन डॉलर, इतने पैसों का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी वर्तमान में मौजूद अपने कैपिटल संबंधित खर्चों और कॉर्पोरेट संबंधित सामान्य उद्देश्यों की पूर्ती के लिए फंड इकट्ठा कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जानी-मानी एडटेक (Edtech) कंपनी Byju’s को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (TLPL) द्वारा Byju’s को मौजूदा इन्वेस्टर्स के माध्यम से 200 मिलियन डॉलर्स इकट्ठा करने की अनुमति दे दी गई है. आपको बता दें कि TLPL, Byju’s की पैरेंट कंपनी है और हाल ही में इस पैरेंट कंपनी ने Byju’s को अनुमति दी है कि वह राइट्स जारी करके 200 मिलियन डॉलर्स की राशि इकट्ठा कर सके. 

225 मिलियन इकट्ठा करेगी कंपनी
कंपनी का कहना है कि इस राशि का इस्तेमाल कंपनी द्वारा अपनी वृद्धि की रफ्तार में इजाफा करने और काम करने के तरीके को ज्यादा टिकाऊ बनाने के लिए किया जाएगा. एक बयान जारी करके कंपनी ने कहा है कि TLPL द्वारा सुझाए जा रहे राइट्स को जारी करके कंपनी वर्तमान में मौजूद अपने कैपिटल संबंधित खर्चों और कॉर्पोरेट संबंधित सामान्य उद्देश्यों की पूर्ती के लिए फंड इकट्ठा कर सकती है. कंपनी द्वारा ये राइट्स 225 मिलियन डॉलर्स की कीमत के आधार पर जारी किये जायेंगे और यह कंपनी के पिछले फंडिंग राउंड से 99% कम कीमत पर जारी किये जाएंगे. आपको बता दें कि कंपनी द्वारा की गई अपनी पिछली फंडिंग में 22 बिलियन डॉलर्स की राशि इकट्ठा की गई थी. 

Byju’s के लिए ये मुद्दे हैं आवश्यक 
शेयरहोल्डर्स के साथ एक नोट साझा करते हुए कंपनी के फाउंडर्स ने पिछले कुछ महीनों के दौरान कंपनी के सामने आई प्रमुख चुनौतियों को साझा किया है और साथ ही Byju’s के लक्ष्य में अपना अटल विश्वास भी जताया है. इस नोट में यह भी कहा गया है कि पिछले कुछ महीनों में तेजी से बदलते मैक्रो वातावरण के बावजूद उन्होंने कंपनी के लिए आवश्यक और कठोर फैसले लिए हैं. पिछले कई महीनों के दौरान लागत में सुधार करने और फैसलों को लागू करने वाली एक प्रमुख कंपनी के रूप में Byju’s को स्थापित करने के लिए कई रणनीतिक फैसले लिए गए हैं. कंपनी के फाउंडर्स ने कैपिटल इकट्ठा करने के माध्यम से शेयरहोल्डर्स के लिए कीमत को मजबूत बनाने और भविष्य में इस कीमत में हानि होने से बचाने जैसे मुद्दों पर जोर दिया है. 
 
यह भी पढ़ें: बजट 2024 से पहले मार्केट में आया उछाल, Yes Bank के शेयर फिसले!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

8 hours ago