होम / बिजनेस / महाराष्ट्र की सड़कों पर दौड़ेंगी इस कंपनी की बसें, सरकार से मिला 982 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

महाराष्ट्र की सड़कों पर दौड़ेंगी इस कंपनी की बसें, सरकार से मिला 982 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

महाराष्ट्र सरकार के अधीन महाराष्ट्रस्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (MSRTC) ने राज्य की जनता के लिए 2,100 से ज्यादा बसों का ऑर्डर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महाराष्ट्र की जनता को जल्द ही नई बसों का तोहफा मिलने वाला है. दरअसल, बस बनाने वाली दुनिया की टॉप पांच कंपनियों में शामिल कंपनी को महाराष्ट्र सरकार से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को 2,104 वर्जिन पैसेंजर बसों की  सप्लाई के लिए करोड़ों रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. तो आइए जानते हैं किस कंपनी के हाथ ये बड़ा कॉन्ट्रैक्ट आया है?

अशोक लेलैंड को मिला इतने करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट
महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (Maharashtra State Road Transport Corporation-MSRTC) ने देश की सबसे बड़ी बस कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को 982 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया है. आपको बता दें, अशोक लेलैंड का हेडक्वार्टर चेन्नई में है. 

बसों में सीएमवीआर स्टैंडर्ड्स का होगा पालन
कंपनी के अनुसार एमएसआरटीसी को सप्लाई की जाने वाली बसों में सीएमवीआर स्टैंडर्ड्स का पालन किया जाएगा. इनकी बॉडी एआईएस-153 कंप्लायंट होगी और इसमें आईजेन6 बीएस 6 ओबीडी-2 टेक्नोलॉजी के साथ 197 एचपी-सीरीज इंजन लगा होगा. साथ ही इनमें रियल इंजन सस्पेंशन की भी व्यवस्था होगी. इन बसों को राजस्थान के अलवर और चेन्नई में अशोक लेलैंड के एक्सक्लूसिव बस बॉडी प्लांट्स में तैयार किया जाएगा.

अगले महीने शुरू हो जाएगी डिलीवरी
कंपनी के अनुसार वह अगले महीने ही इन बसों की डिलीवरी शुरू कर देगी. इसके साथ ही एमएसआरटीसी के बेड़े में बसों की संख्या भी बढ़ जाएगी. एमएमआरटीसी देश की सबसे बड़ी सरकारी अंडरटेकिंग्स कंपनियों में से एक है. उसके पास 15,000 से ज्यादा बसों को बेड़ा है. वहीं, अब 2,104 बसों का ऑर्डर मिला है. कंपनी का कहना है कि यह ऑर्डर यह दिखाता है कि अशोक लेलैंड आधुनिक सुविधाओं वाले प्रॉडक्ट्स उतारने को लेकर कितनी समर्पित है.

शेयर बाजार में कंपनी का शेयर की स्थिति 
मंगलवार को खबर लिखने तक अशोक लेलैंड के शेयर 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 229.30 रुपये पर ट्रेड करते दिखे. इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 245.60 रुपये और न्यूनतम स्तर 157.65 रुपये है. 

इसे भी पढ़ें-इस दिन भारत में एंट्री लेगा Realme 13 Pro 5G, AI कैमरा सहित मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

59 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

59 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago