होम / बिजनेस / टमाटर की रफ्तार से आज चढ़ सकते हैं ये शेयर, दांव लगाकर भर लें जेब!

टमाटर की रफ्तार से आज चढ़ सकते हैं ये शेयर, दांव लगाकर भर लें जेब!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में बहार है. मार्केट ग्रीन लाइन पर अपनी पकड़ को और मजबूत करता जा रहा है. गुरुवार को BSE सेंसेक्स 339.60 अंक की बढ़त के साथ 65785.64 और NSE निफ्टी 98.80 अंक की बढ़त के साथ 19497.30 के लेवल पर बंद हुआ. इस दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन जैसे शेयरों में तेजी देखी गई. आज यानी शुक्रवार को भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है. चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज टायर बनाने वाली कंपनी MRF के साथ ही Kotak Mahindra Bank, JSW Steel, Sunteck Realty, SUN TV, Cochin Shipyard और Marico के शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि आप सप्ताह के आखिरी दिन मुनाफे की आस में इन शेयरों पर दांव लगा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और किसी एक्सपर्ट की राय के आधार पर ही करें. क्योंकि स्टॉक मार्केट जोखिम के अधीन है. वहीं, MACD ने HT Media, Apollo Microsystems, Coffee Day Enterprises, Thomas Cook और Arihant Capita के शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन भी रखें नजर
अब मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की भी बात कर लेते हैं. निवेशक जिन शेयरों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं उसमें SJVN, Ceat, Ion Exchange और JK Tyres का नाम शामिल है. SJVN के शेयर कल 8.18% की उछाल के साथ 47.60 रुपए पर पहुंच गए थे. इसका बीते 5 दिन और एक महीने का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 47.70 रुपए के करीब पहुंच गया है. Ceat के शेयर भी गुरुवार को अच्छी खासी बढ़त के साथ बंद हुए. गुरुवार के कारोबारी के दौरान ये शेयर 17.94% चढ़कर 2,469 रुपए पर पहुंच गया. जिस तेजी से CEAT का शेयर भाग रहा है, उसे देखकर लगता है कि ये जल्द ही अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर 2,512.20 रुपए को पर कर लेगा. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी देखने को मिल रहा है. Jet Airways के साथ-साथ Aarti Industries, Dangee Dums और Kshitij Polyline में निवेशकों की दिलचस्पी कम हो रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

19 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

16 hours ago