✕

होम / बिजनेस / BugleRock Capital का वैश्विक AUA 4 अरब डॉलर पार, फिक्स्ड इनकम एडवाइजरी सेवाओं की शुरुआत

BugleRock Capital का वैश्विक AUA 4 अरब डॉलर पार, फिक्स्ड इनकम एडवाइजरी सेवाओं की शुरुआत

BugleRock Capital ने फिक्स्ड इनकम एडवाइजरी सेवाओं की शुरुआत कर अपने वित्तीय समाधान और विस्तार को और सशक्त किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

निवेश प्रबंधन, परामर्श और रणनीतिक समाधान में विशेषज्ञता रखने वाली ग्लोबल फाइनेंस सर्विस फर्म BugleRock Capital ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा की. दरअसल, कंपनी का वैश्विक असेट्स अंडर एडवाइस (AUA) 4 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है. इस रणनीतिक उपलब्धि के साथ ही BugleRock ने फिक्स्ड इनकम एडवाइजरी सेवाओं (Fixed Income Advisory Services) की शुरुआत की घोषणा भी की. इस नई सेवा शाखा में 9 अनुभवी पेशेवरों की टीम शामिल है, जो कॉर्पोरेट ट्रेजरी, कॉर्पोरेट पेंशन और रिटायरमेंट फंड्स जैसे क्षेत्रों में विशेष विशेषज्ञता प्रदान करेगी. इसके साथ BugleRock अब एक समग्र वित्तीय भागीदार के रूप में और मजबूत स्थिति में आ गया है.

तेजी से हो रहा है BugleRock का विस्तार

इन हालिया उपलब्धियों से यह स्पष्ट होता है कि BugleRock लगातार विकास की दिशा में अग्रसर है. कंपनी का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच का विस्तार करना और अपने ग्राहकों को विविध व उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करना है.

BugleRock भारत और विश्वभर के भारतीय प्रवासी परिवारों को वेल्थ मैनेजर, एसेट मैनेजर और मल्टी-फैमिली ऑफिस के रूप में सेवा देता है. वर्तमान में कंपनी 700 से अधिक परिवारों और 30 से अधिक कॉर्पोरेट्स (जिनमें Fortune 500 कंपनियाँ भी शामिल हैं) को वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही है.

2023 में हुई थी शुरुआत

BugleRock की स्थापना 2023 में हुई थी, जब इंडस्ट्री के अनुभवी लीडर्स – मनोज शेनॉय (पूर्व CEO, 360One AMC), सुधीन्द्रनाथ पाई (पूर्व हेड, 360One Wealth), श्याम शेंथर (पूर्व CEO, o3 Capital) और सुदीप श्रीकांतस्वामी (o3 Wealth & Asset Management) एक साथ आए. BugleRock के प्रमुख शेयरधारकों में नदाथुर फैमिली ऑफिस शामिल है, जिसका नेतृत्व इंफोसिस के सह-संस्थापक एन.एस. राघवन कर रहे हैं.

20 वर्षों का अनुभव लेकर आई नई टीम

BugleRock में शामिल हुई फिक्स्ड इनकम एडवाइजरी टीम को कॉर्पोरेट पेंशन और रिटायरमेंट फंड मैनेजमेंट में दो दशकों का अनुभव है. यह टीम पहले Mercer Wealth (India) Pvt. Ltd. और India Life Capital Pvt. Ltd. जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में काम कर चुकी है.

प्रतिक्रिया

BugleRock के सह-संस्थापक श्याम शेंथर ने कहा, "हम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, हमारा ध्यान एक ऐसी संस्था बनाने पर है जो ग्राहक-केंद्रित सोच, ईमानदारी और अनुशासित क्रियान्वयन पर आधारित हो."

BugleRock के CEO मनोज शेनॉय ने कहा, "4 अरब डॉलर से अधिक का AUA पार करना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह हमारे ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्तों व उच्च गुणवत्ता वाली वित्तीय सेवाओं का प्रमाण है. Mercer India से आई नई टीम का स्वागत करते हुए हम उत्साहित हैं. उनकी विशेषज्ञता हमारे फिक्स्ड इनकम एडवाइजरी विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. हमें विश्वास है कि हमारे विस्तारित सामर्थ्य से हम अपने ग्राहकों और साझेदारों के लिए और भी अधिक सफलता सुनिश्चित कर पाएंगे."

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

13 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago