होम / बिजनेस / Budget 2024: वित्त मंत्री ने जिस Lakhpati Didi का किया जिक्र, उसके बारे में जानते हैं आप?

Budget 2024: वित्त मंत्री ने जिस Lakhpati Didi का किया जिक्र, उसके बारे में जानते हैं आप?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश करते हुए 'लखपति दीदी योजना' (Lakhpati Didi Scheme) को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि लखपति दीदी योजना को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके तहत 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का निर्णय लिया गया है. यानी सरकार एक करोड़ अतिरिक्त महिलाओं को लखपति दीदी बनाना चाहती है. 

PM मोदी ने की थी घोषणा
'लखपति दीदी योजना' (Lakhpati Didi Scheme) पिछले साल से चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2023 को लाल किले से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में इस योजना का जिक्र किया था. इस दौरान, उन्होंने कहा था कि आज 10 करोड़ ग्रामीण महिलाएं स्व-सहायता समूहों का हिस्सा हैं. जब आप गांव जाएंगे, तो आपको 'बैंक वाली दीदी', 'आंगनवाड़ी दीदी' और 'दवाई वाली दीदी' मिलेंगी. मेरा सपना है कि गांवों में दो करोड़ 'लखपति दीदी' भी बनें. अब बजट में वित्त मंत्री ने इस योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है. 

ये है योजना का मकसद
लखपति दीदी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी योजना है. इसका मकसद स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को एक लाख रुपए या उससे अधिक वार्षिक आय की कैटेगरी में ले जाना है, इसलिए इसका नाम 'लखपति दीदी योजना' रखा गया है. इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को सरकार की ओर से कई प्रकार की स्किल ट्रेनिंग दी जाती है, उन्हें स्मॉल लोन दिए जाते हैं. साथ ही उन्हें डिजिटल बैंकिंग सेवाओं सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

20 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

20 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

21 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

22 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

18 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago