✕

होम / बिजनेस / बजट 2025 : जानिए इस बजट में आपके लिए क्या सामान हुआ सस्ता और क्या महंगा?

बजट 2025 : जानिए इस बजट में आपके लिए क्या सामान हुआ सस्ता और क्या महंगा?

आज संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 8वां बजट पेश किया है. इस बजट में मोबाइल फोन से लेकर दवाओं तक कई चीजों को सस्ता करने का घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई चीजों को सस्ता करने की घोषणा की है. बजट में मोहाइल फोन से लेकर इलेक्ट्रिक कार और दवाओं को सस्ता करने की घोषणा की गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना आठवां बजट पेश किया. बजट में आज कई चीजें सस्ती हो गई हैं. इसके अलावा कई चीजों के दाम भी बढ़े हैं. आम आदमी के लिए बजट से बड़ी राहत मिली है. अब मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रिक कार जैसे सामान सस्ते होंगे. तो आइए जानते हैं बजट में आपके लिए क्या सस्ता हुआ है और क्या सामान अब पहले से महंगा हो गया है?

बजट से पहले सिलेंडर की कीमत भी घटी

शनिवार यानी 1 फरवरी, 2025 को संसद भवन में  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  बजट में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि संसद में अगले हफ्ते नया  इनकम टैक्स बिल पेश होगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने 56 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने के साथ 82 सामानों में से सेस हटा दिया है.  वहीं, बजट से पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम 7 रुपये घटकर 1797 रुपये हो गया है. 

ये सामान हुआ सस्ता
- कोबाल्ट, लीथियम, आयन बैटरी के कचरे और जिंक पर प्राथमिक आयात शुल्क हटाया गया.
- 36 जीवन रक्षक दवाओं से बेसिक कस्टम ड्यूटी शुल्क हटाया, जिससे कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं सस्ती होंगी.
- 6 जीवनरक्षक दवाओं पर आयात शुल्क पांच प्रतिशत कम.
- इलेक्ट्रिक कारें और मोबाइल फोन की बैट्री सस्ती होंगी.
- इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी 5 प्रतिशत करने की घोषणा की है. इससे स्मार्टफोन और स्मार्ट एलईडी टीवी की कुल कीमत कम हो जाएगी.
- कैरियर-ग्रेड ईथरनेट स्विच.
- अगले 10 वर्षों के लिए जहाजों के निर्माण के लिए कच्चे माल पर मूल सीमा शुल्क से छूट दी गई.

-सरकार ने कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी के स्क्रैप, लीड, जिंक और अन्य 12 महत्वपूर्ण खनिजों को भी बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का ऐलान किया है. इससे बैटरी और खनिज आधारित उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है.

गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर नहीं होगा असर
2024 के बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत तक घटाने का प्रस्ताव रखा गया था. हालांकि, बजट से पहले सोने और चांदी के दाम बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। सरकार ने इस बार बजट में सोने-चांदी में इंपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

2 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

19 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

21 hours ago

बड़ी खबरें