होम / बिजनेस / Budget 23: क्या इस बार भी प्राइवेटाइजेशन के प्रति प्यार दर्शाएगी मोदी सरकार?

Budget 23: क्या इस बार भी प्राइवेटाइजेशन के प्रति प्यार दर्शाएगी मोदी सरकार?

एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में सरकार विनिवेश यानी डिसइनवेस्टमेंट को लेकर शायद ही कोई नई घोषणा करे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पूरा देश एक फरवरी को पेश होने वाले बजट पर टकटकी लगाए हुए है. महंगाई की मार झेल रही जनता को उम्मीद है कि शायद मोदी सरकार की वित्त मंत्री को इस बार उसकी याद आ जाए. वहीं, उद्योग जगत की भी अपनी कई उम्मीदें हैं. इस बीच, एक सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि क्या सरकारी संपत्तियों को बेचने की मोदी सरकार की मुहिम इस बजट में भी देखने को मिल सकती है? 

ये हैं दो बड़ी वजह
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसकी संभावना बेहद कम है कि सरकार यूनियन बजट 2023-24 में विनिवेश यानी डिसइनवेस्टमेंट (Disinvestment) को लेकर कोई बड़ा ऐलान करे. इसकी दो बड़ी वजह हैं, पहली - यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है, क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सरकार विनिवेश का जिक्र करके किसी भी वर्ग को नाराज करने का जोखिम मोल नहीं लेगी. दूसरी - पुराने विनिवेश लक्ष्यों का पूरा नहीं कर पाना. उनके मुताबिक, सरकार Union Budget 2023-24 में पिछले डिसइनवेस्टमेंट लक्ष्यों को पूरा करने का जिक्र कर सकती है, लेकिन नया ऐलान मुश्किल है.

डिसइनवेस्टमेंट लिस्ट
BPCL, IDBI के अलावा सरकार की संभावित डिसइनवेस्टमेंट लिस्ट में कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Concor), राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, NMDC और SAIL के स्टील प्लांट सहित कुछ छोटी कंपनियों की बिक्री शामिल हो सकती है. IDBI को निजी हाथों में सौंपने लेकर सरकार काफी तेजी से काम कर रही है. कुछ विदेशी संस्थाओं ने भी इसमें रुचि दिखाई है. BPCL के डिसइनवेस्टमेंट को लेकर भी सरकार बीच में सक्रिय हुई थी, लेकिन फिर इससे जुड़ी खबरें सामने आना बंद हो गई.

सुधर रही कंपनियों की सेहत
एक रिपोर्ट बताती है कि बीते कुछ सालों में सरकारी कंपनियों की सेहत बेहतर हुई है. वित्त वर्ष 2018 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल मुनाफे में 16.8 फीसदी हिस्सा सरकारी कंपनियों का था. वहीं, प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी 83.2 फीसदी थी. हालांकि वित्त वर्ष 2022 में सरकारी कंपनियों का कुल मुनाफे में हिस्सा बढ़कर 31.3% पहुंच गया, जबकि प्राइवेट सेक्टर कंपनियों की हिस्सेदारी घटकर 68.7 प्रतिशत पर आ गई. गौर करने वाली बात ये है कि मुनाफा बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान उन सरकारी बैंकों का है, जिनके कामकाज पर सबसे ज्यादा सवाल उठते रहे हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

2 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

4 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

7 hours ago