✕

होम / बिजनेस / BSNL की बड़ी छलांग: ₹5,000 करोड़ का मुनाफा, अब शुरू होगा स्वदेशी 4G युग

BSNL की बड़ी छलांग: ₹5,000 करोड़ का मुनाफा, अब शुरू होगा स्वदेशी 4G युग

BSNL के मुनाफे में बढ़ोतरी, सब्सक्राइबर बेस का विस्तार और और स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4G नेटवर्क भारत की डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने इस वित्त वर्ष में ₹5,000 करोड़ से अधिक का परिचालन लाभ दर्ज कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. सब्सक्राइबर बेस, 4G नेटवर्क और निवेश में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कंपनी ने खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BSNL के पूरी तरह स्वदेशी 4G नेटवर्क की शुरुआत करने जा रहे हैं, जो देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम होगा.

सब्सक्राइबर बेस और नेटवर्क में बड़ी छलांग

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने  बीएसएनएल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जानकारी दी कि बीएसएनएल अब मजबूत वित्तीय स्थिति में है और नकदी उपलब्ध कराने में सक्षम है. कंपनी के सब्सक्राइबर की संख्या 8.7 करोड़ से बढ़कर 9.1 करोड़ हो गई है. यह पहली बार है जब ग्राहकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि पिछले साल जून में जहां कंपनी के पास केवल 9,000 4G साइट्स थीं, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 98,000 हो गई है. बीते 12 महीनों में BSNL ने 90,000 से ज्यादा नई साइट जोड़ी हैं और वर्तमान में 2.2 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को सेवाएं उपलब्ध करा रहा है.

₹25,000 करोड़ का पूंजी विस्तार

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बीएसएनएल ने पूंजी विस्तार में करीब ₹25,000 करोड़ का निवेश किया है. यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश है जो कंपनी ने अपने नेटवर्क और तकनीकी ढांचे के विस्तार में किया है.

पीएम मोदी करेंगे 4G नेटवर्क लॉन्च

सिंधिया ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को बीएसएनएल के 4G नेटवर्क की शुरुआत करेंगे. इसके साथ ही कंपनी उन तीन अन्य निजी कंपनियों की कतार में शामिल हो जाएगी जो देश में 4G और 5G सेवाएं देती हैं. बीएसएनएल के 4G नेटवर्क में पूरी तरह से स्वदेशी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा. सिंधिया ने कहा कि यह कदम भारत को उन देशों की श्रेणी में शामिल करेगा, जैसे स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और डेनमार्क, जिन्होंने अपनी तकनीक घरेलू स्तर पर विकसित की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

3 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

5 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें