✕

होम / बिजनेस / खता सरकार से हुई, खामियाजा इन कंपनियों ने भुगता; लग गया मोटा जुर्माना!     

खता सरकार से हुई, खामियाजा इन कंपनियों ने भुगता; लग गया मोटा जुर्माना!     

कुछ सरकारी कंपनियों को नियमों का पालन नहीं करने के चलते BSE और NSE की करवाई का सामना करना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नियमों के पालन को लेकर जिस तरह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सख्त रुख अपनाता है. वैसे ही, स्टॉक एक्सचेंज भी नियमों में कोहती पर किसी को नहीं छोड़ते. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने कुछ ऐसी कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिन्होंने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या को लेकर निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) का नाम भी शामिल है. 

इन पर कोताही का आरोप  
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन ऑयल और गेल (इंडिया) लिमिटेड सहित सार्वजनिक क्षेत्र की तेल व गैस कंपनियों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है. ये कंपनियां निदेशक मंडल में आवश्यक संख्या में स्वतंत्र निदेशकों से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रही हैं. ये लगातार दूसरी तिमाही है जब इन कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है. बीएसई और एनएसई ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC), ऑयल इंडिया लिमिटेड, GAIL, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड पर जुर्माना लगाया है.

ये भी पढ़ें - Stock Market: आज तो बंद है बाजार, लेकिन इस पूरे हफ्ते कैसी रहेगी चाल?

इतना देना होगा जुर्माना
इन कंपनियों को जुर्माने के तौर पर 5.42-5.42 लाख रुपए का भुगतान करना होगा. इन कंपनियों ने शेयर बाजार को अलग-अलग दी जानकारी में BSE और NSE द्वारा लगाए गए जुर्माने का विवरण दिया है. हालांकि, कंपनियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि निदेशकों की नियुक्ति सरकार के अधीन है और इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है. इस लिहाज से देखें, तो सरकार की चूक या लापरवाही का खामियाजा इन कंपनियों को भुगतना पड़ा है. इससे पहले, ONGC पर 3.36 लाख रुपए, IOC पर 5.36 लाख और GAIL पर 2.71 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

3 minutes ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

46 minutes ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

57 minutes ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

1 hour ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

1 hour ago

बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

6 hours ago