होम / बिजनेस / ITC के शेयरों में क्या जारी रहेगा मजबूती का दौर? इस ब्रोकरेज हाउस ने दिया जवाब 

ITC के शेयरों में क्या जारी रहेगा मजबूती का दौर? इस ब्रोकरेज हाउस ने दिया जवाब 

जापानी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा का कहना है कि होटल बिजनेस से लेकर सिगरेट के कारोबार तक ITC की स्थिति काफी बेहतर हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज FMCG कंपनी ITC शेयर मार्केट में अच्छा परफॉर्म कर रही है. ITC का शेयर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज एक फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 453.50 रुपए पर बंद हुए. ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 455.60 रुपए के बेहद करीब है. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसने 3.36% और एक महीने में 6.06% का रिटर्न दिया है. वहीं, कंपनी की मजबूती होती आर्थिक स्थिति के चलते जापानी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा (Nomura) ITC के शेयरों पर बुलिश नजर आ रहा है. नोमुरा ने ITC को बाय रेटिंग दी है. 

हर तरफ से अच्छी खबर 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोमुरा ने ITC को लेकर जारी अपने नोट कहा है कि कंपनी के सिगरेट बिजनेस में मजबूती कायम है. इसके अलावा, FMCG कारोबार के मार्जिन में सुधार हो रहा है. उसका होटल बिजनेस पटरी पर लौटकर मुनाफे की स्थिति में आ गया है. इससे कंपनी के CAGR यानी Compound Annual Growth Rate में मजबूती देखने को मिल सकती है. बता दें कि ITC के मार्च तिमाही के रिवेन्यु में साल-दर-साल आधार पर 17 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है. इस अवधि में कंपनी का रिवेन्यु 70937 करोड़ रुपए रहा है. 

प्रॉफिट में आ रहा उछाल
कोरोना महामारी के दौरान कंपनी का होटल बिजनेस सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था, लेकिन अब सबकुछ ट्रैक पर है. FY23 में ITC का ऑपरेटिंग मार्जिन पिछले वर्ष की तुलना में 36% और मुनाफा 26% बढ़ा है. होटल बिजनेस के साथ ही कंपनी का सिगरेट का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. कंपनी ग्रामीण इलाकों में भी विस्तार कर रही है. पिछले तीन सालों में, ITC ने अपनी बाजार हिस्सेदारी में करीब 200 आधार अंकों (2 फीसदी) से ज्यादा की बढ़त हासिल की है. स्मोकिंग के बदलते ट्रेंड के बीच ITC के कैप्सूल सिगरेट की मांग काफी बढ़ी है.

इतना सेट किया Target Price
Nomura का कहना है कि इन सबका असर कंपनी के शेयरों पर पड़ रहा है और आने वाले समय में शेयर ज्यादा उछाल पकड़ सकते हैं. नोमुरा ने ITC को 'Buy' रेटिंग देते हुए 485 रुपए का टारगेट प्राइज दिया है. बता दें कि ITC होटल बिजनेस को अलग करने की योजना पर काम कर रही है. हालांकि, ITC की ये प्लानिंग नई नहीं है, 2019 में भी कंपनी ने ऐसे संकेत दिए थे, लेकिन कोरोना के चलते इस योजना को टाल दिया गया था. दरअसल, होटल बिजनेस को अलग करने से ITC दूसरे सेक्टर्स पर भी बराबर ध्यान केंद्रित कर पाएगी और विस्तार का खाका तैयार कर पाएगी. इसलिए कंपनी ऐसा करना चाहती है.      

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

34 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago