✕

होम / बिजनेस / Britannia का बड़ा ऐलान, इस फैक्ट्री पर लटकेगा ताला, सभी कर्मचारियों ने लिया VRS

Britannia का बड़ा ऐलान, इस फैक्ट्री पर लटकेगा ताला, सभी कर्मचारियों ने लिया VRS

Britannia Industries का कारोबार दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है. भारत में ब्रिटानिया की 13 फैक्ट्री हैं. कंपनी का सालाना रेवेन्यू 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एफएमसीजी सेक्टर (FMCG Sector) की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया देश की आजादी के समय 1947 में खोली गई अपनी एक फैक्ट्री को बंद करने जा रही है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित यह ऐतिहासिक फैक्ट्री ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Britannia Industries) की सबसे पुरानी प्रोडक्शन यूनिट है. ब्रिटानिया को मारी गोल्ड (Marie Gold) और गुड डे (Good Day) जैसे बिस्किट बनाने के लिए जाना जाता है. कंपनी की इस फैक्ट्री में काम करने वाले सभी परमानेंट कर्मचारियों ने वीआरएस (VRS) ले लिया है.

फैक्ट्री का आजादी से पहले का है इतिहास

Britannia Biscuit की इस फैक्ट्री को बंद करना कोलकाता के इंडस्ट्रियल लैंडस्केप में एक युग का अंत है. दरअसल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का तारातला में स्थित ये ऐतिहासिक कारखाना है. बता दें कि आज हजारों करोड़ की कंपनी ब्रिटानिया ने बिस्कुट बनाने की शुरुआत साल 1892 में महज 295 रुपये के निवेश से कोलकाता में ही एक छोटी सी दुकान से की थी. फिर द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के दौरान इसका बिजनेस इस तेजी से बढ़ा कि हर घर में ये पहुंच गया. पूर्व मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी को ब्रिटिश कारोबारियों ने शुरू किया था और बाद में Wadia Family के हाथ इसकी कमान आ गई. आज Britannia Industries का कारोबार आज दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है. भारत में ब्रिटानिया की 13 फैक्ट्री हैं. कंपनी का सालाना रेवेन्यू 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

मई 2023 से बंद था प्रोडक्शन 

कोलकाता से शुरुआत करने वाली इस कंपनी की तारातला स्थित ऐतिहासिक फैक्ट्री को बंद करना ना शहर के आर्थिक इतिहास के साथ ही इसमें काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी एक बड़ा झटका है. हालांकि, कंपनी की ओर से बताया गया कि इस यूनिट में बीते साल मई महीने से ही प्रोडक्शन बंद था और अब इसे पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है. कंपनी ने सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने पर कर्मचारियों को एक बड़ी राशि का आश्वासन भी दिया है. ब्रिटानिया की इस यूनिट में 122 स्थायी कर्मचारी और करीब 250 संविदा कर्मचारी पिछले 10 सालों से काम कर रहे थे, जो अब बेरोजगार होने वाले हैं.

किसी कर्मचारी पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा

ब्रिटानिया ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए इस फैक्ट्री को बंद करने का ऐलान किया था. सन 1947 में बनी इस फैक्ट्री ने कंपनी को देशभर में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. यह कोलकाता के ताराताला इलाके में बनी हुई है. कंपनी ने बताया कि फैक्ट्री बंद करने से किसी कर्मचारी पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा. सभी कर्मचारी वॉलंटरी रिटायरमेंट (Voluntary Retirement Scheme) ले चुके हैं. साथ ही इस फैक्ट्री के बंद होने से कंपनी का बिजनेस भी प्रभावित नहीं होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैक्ट्री के बंद होने से लगभग 150 कर्मचारियों पर प्रभाव पड़ेगा. कंपनी ने सभी स्टेकहोल्डर्स को जानकारी दी है कि फैक्ट्री बंद होने से कंपनी के रेवेन्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा. सोमवार को ब्रिटानिया के शेयर बीएसई पर 0.34 फीसदी घटकर 5,311.95 रुपये पर बंद हुए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 days ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 days ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

2 days ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 days ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

2 days ago


बड़ी खबरें

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

2 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

2 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

4 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

8 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

5 hours ago