✕

होम / बिजनेस / चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक: शेयर बाजार में लौटी रौनक, आज इन शेयरों पर रखें नजर

चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक: शेयर बाजार में लौटी रौनक, आज इन शेयरों पर रखें नजर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 317.45 अंकों की तेजी के साथ 82,570.91 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 113.50 अंक की बढ़त के साथ 25,195.80 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में चार दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया. घरेलू खुदरा महंगाई दर के छह साल के निचले स्तर पर आने और ऑटोमोबाइल एवं फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर में लिवाली के चलते बाजार में मजबूती देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 317.45 अंकों (0.39%) की तेजी के साथ 82,570.91 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह एक समय 490.16 अंक तक उछला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 113.50 अंक (0.45%) की बढ़त के साथ 25,195.80 पर बंद हुआ.

लगातार गिरावट के बाद मिली राहत

इससे पहले लगातार चार कारोबारी सत्रों में बाजार में गिरावट देखी गई थी. सेंसेक्स ने इन दिनों में कुल 1,459.05 अंक यानी 1.74% और निफ्टी ने 440 अंक यानी 1.72% की गिरावट दर्ज की थी. मंगलवार की तेजी ने निवेशकों को कुछ राहत दी है.

कल किन शेयरों ने बाजार को दी मजबूती?

सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे. इन कंपनियों की मजबूती ने सूचकांकों को ऊपर चढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, सभी शेयरों में तेजी नहीं रही. एचसीएल टेक का शेयर 3.31% की गिरावट में रहा. कंपनी के जून तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में 9.7% की गिरावट आने से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा. इसके अलावा इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी घाटे में रहे.

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी का रुझान

विशेषज्ञों के अनुसार आज जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत दिख रहे हैं, उनमें Swan Energy, FACT (Fertilizers and Chemicals Travancore), Sobha, Anant Raj, Authum Investment, Neuland Labs और Hero MotoCorp शामिल हैं. इन सभी स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है, जो संभावित तेजी का संकेत देता है.

इन शेयरों में दिख रही कमजोरी

वहीं, एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर के अनुसार कुछ शेयरों में गिरावट का रुझान नजर आ रहा है. इनमें JP Power, Inox Wind, Tejas Networks, Ola Electric Mobility, Five-Star Business Finance, Premier Energies और HCL Tech शामिल हैं. विशेषज्ञों ने इन शेयरों में निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि इनमें और गिरावट की संभावना है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.