होम / बिजनेस / Bharat Petroleum ने कमाया अब तक का सबसे अधिक प्रॉफिट, क्या है पूरा मामला?

Bharat Petroleum ने कमाया अब तक का सबसे अधिक प्रॉफिट, क्या है पूरा मामला?

अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 के दौरान कंपनी का GRM (ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन) 14.72 डॉलर्स प्रति बैरल था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. तेल और गैस क्षेत्र में BPCL एक अग्रणी कंपनी है और हाल ही में कंपनी ने अब तक अपने द्वारा प्राप्त किये गए सबसे अधिक प्रॉफिट के बारे में जानकारी दी है. दिसंबर 2023 तक पिछले 9 महीनों के दौरान BPCL को 22,499 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट प्राप्त हुआ था. 

BPCL का वितीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 22-23 के दौरान कंपनी को इसी अवधी के दौरान 4,607 करोड़ रुपयों का नुकसान झेलना पड़ा था. आपको बता दें कि वित्त वर्ष 23-24 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी को 3397 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट प्राप्त हुआ जबकि वित्त वर्ष 22-23 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी को 1959.58 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट प्राप्त हुआ था. अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 के दौरान कंपनी का GRM (ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन) 14.72 डॉलर्स प्रति बैरल था जबकि पिछले साल इसी अवधी के दौरान यह 20.08 बैरल हुआ करता था. इसके साथ ही वित्त वर्ष 23-24 के 9 महीनों के दौरान BPCL का EBITDA 36,887.35 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया जबकि पिछले साल इसी अवधी के दौरान यह 1253.93 करोड़ हुआ करता था. 

कंपनी का भौतिक प्रदर्शन
वित्त वर्ष 23-24 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की प्रवाह क्षमता 9.86 मिलियन मीट्रिक टन दर्ज की गई थी जबकि पिछले साल यह 9.39 मिलियन मीट्रिक टन हुआ करती थी. इसके साथ ही कंपनी की मार्केट बिक्री में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और वित्त वर्ष 23-24 की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा बढ़कर 12.92 मिलियन मीट्रिक टन पर पहुंच गया जबकि पिछले साल इसी अवधी के दौरान यह 12.81 मिलियन मीट्रिक टन हुआ करती थी. अप्रैल से दिसंबर 2023 के बीच कंपनी की प्रवाह क्षमता 29.57 मिलियन मीट्रिक टन हुआ करती थी जबकि पिछले साल इसी अवधी के दौरान यह 27.90 मिलियन मीट्रिक टन हुआ करती थी.

9 महीनों का सबसे अधिक प्रॉफिट
इस नयी उपलब्धि के मौके पर बोलते हुए कंपनी चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जी कृष्णकुमार ने बयान देते हुए कहा कि BPCL ने एक और तिमाही में अपना शानदार प्रदर्शन दिया है और कंपनी ने काफी मजबूत ऑपरेटिंग सिद्धांतों के साथ-साथ चुनौती भरे वातावरण में शानदार प्रदर्शन किया है. हम अब तक 9 महीनों के दौरान अर्जित किये गए अपने सबसे अधिक प्रॉफिट से बेहद खुश हैं पिछले कई वित्त वर्षों की तिमाही के मुकाबले मार्केट में हमारी बिक्री भी बढ़ी है.
 
यह भी पढ़ें: बजट 2024 से पहले मार्केट में आया उछाल, Yes Bank के शेयर फिसले!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

8 hours ago