✕

होम / बिजनेस / Bluspring ने जारी किया Q1 FY26 रिजल्ट, रेवेन्यू ₹777 करोड़, EBITDA में मामूली गिरावट

Bluspring ने जारी किया Q1 FY26 रिजल्ट, रेवेन्यू ₹777 करोड़, EBITDA में मामूली गिरावट

Bluspring ने FY26 की पहली तिमाही में स्थिर ग्रोथ दिखाई है. जहां राजस्व में सकारात्मक रुझान देखा गया, वहीं मुनाफे और EBITDA में कुछ गिरावट रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ब्लूस्प्रिंग एंटरप्राइजेज लिमिटेड ( BLUSPRING,) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं. कंपनी ने ₹777 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जो साल-दर-साल (YoY) 13% की बढ़ोतरी है. तो आइए कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

प्रमुख तिमाही आंकड़े (Q1 FY26)

- कुल राजस्व: ₹777 करोड़ (YoY +13%, QoQ -1%)
- EBITDA: ₹24 करोड़ (YoY -11%, QoQ -4%)
- एडजस्टेड शुद्ध लाभ (PAT): ₹13 करोड़ (YoY -5%, QoQ +14%)
- फाउंडइट (foundit) निवेश से राजस्व: ₹20 करोड़, EBITDA ₹(16) करोड़

सीईओ का बयान

कंपनी के कार्यकारी निदेशक और सीईओ कमल पाल होड़ा ने प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा “हम वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत स्थिर और मजबूत राजस्व के साथ करने पर प्रसन्न हैं. ₹777 करोड़ का राजस्व और ₹24 करोड़ का EBITDA (निवेश को छोड़कर) हमारे अनुशासित निष्पादन और मुख्य व्यवसायों की मजबूती को दर्शाता है. फेसेलिटी व फूड सर्विसेज तथा टेलिकॉम व इंडस्ट्रियल सर्विसेज ने दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की, जबकि सिक्योरिटी सर्विसेज ने 8% ग्रोथ के साथ स्थिर प्रदर्शन किया."

उन्होंने यह भी बताया कि उच्च मार्जिन वाले व्यवसायों जैसे टेलिकॉम और फूड सर्विसेज में मौसमी उतार-चढ़ाव के चलते EBITDA मार्जिन में गिरावट देखी गई. वहीं, कंपनी ने अपनी भर्ती प्लेटफॉर्म इकाई फाउंडइट में निवेश जारी रखा है, जिसे मध्यावधि में लाभकारी बनाने की योजना है.

आगे की रणनीति

कमल पाल होड़ा ने यह भी कहा कि कंपनी अपने पहले पूर्ण वर्ष में बिक्री बढ़ाने, संचालन दक्षता सुधारने और तकनीकी नवाचार के जरिए ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने पर केंद्रित है. उनके अनुसार, अनुभवी नेतृत्व, गहरी क्षेत्रीय विशेषज्ञता और एकीकृत डिलीवरी मॉडल के साथ, ब्लूस्प्रिंग आने वाले वर्षों में अपने सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य निर्माण के लिए तैयार है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

21 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

22 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

23 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

23 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

2 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

21 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

19 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago