होम / बिजनेस / सरकार ने Vedanta चीफ अनिल अग्रवाल को क्यों दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी?

सरकार ने Vedanta चीफ अनिल अग्रवाल को क्यों दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी?

अडानी संकट के बाद कंपनियों की लिक्विडिटी और देनदारियों को चुकाने की क्षमता निवेशकों के बीच चिंता का विषय बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta) के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) को सरकार ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. दरअसल, अडानी संकट के मद्देनजर ज्यादातर कंपनियों ने कर्ज चुकाने पर फोकस कर लिया है. वेदांता भी इसी क्रम में अपनी एक यूनिट हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc Ltd.) को बेचना चाहती है, जिससे सरकार नाखुश है. सरकार ने आगाह किया है कि कि अगर कंपनी ने ऐसा करने की कोशिश की तो वह लीगल एक्शन पर भी विचार करेगी. 

2.98 अरब डॉलर की डील
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में सरकार की करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी है. Vedanta Group अपनी जिस जिंक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को हिंदुस्तान जिंक को बेचने का प्लान बना रहा है, वो THL Zinc Ltd Mauritius है. हिंदुस्तान जिंक ने जनवरी में वेदांता ग्रुप की सहयोगी कंपनी THL Zinc Ltd. Mauritius को 2.98 अरब डॉलर में खरीदने पर सहमति जताई थी. इस खरीद प्रक्रिया को 18 महीने के अंतराल में चरबद्ध तरीके से पूरा किया जाना था. सरकार तब भी इसके लिए राजी नहीं थी और अब उसने स्पष्ट कर दिया है कि यदि ऐसा किया जाता है, तो वो लीगल एक्शन लेगी. 

अनिल अग्रवाल को झटका
सरकार के इस कदम से अनिल अग्रवाल की कर्ज कम करने की योजना को झटका लगा है. S&P Global Ratings ने हाल में कहा था कि अगर वेदांता अपने इंटरनेशनल जिंक एसेट्स को बेचकर दो अरब डॉलर नहीं जुटाती तो कंपनी पर दवाब बढ़ सकता है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खान मंत्रालय ने 17 फरवरी को हिंदुस्तान जिंक को इस बारे में एक पत्र लिखा था. जिसमें कहा गया है कि हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड में शामिल सरकारी प्रतिनिधियों ने इस योजना का विरोध किया है और अगर कंपनी ने इस डील को आगे बढ़ाया तो सरकार सभी तरह के कानूनी विकल्पों पर विचार करेगी.  

सेमीकंडक्टर प्लांट की जगह फाइनल
दरअसल, अडानी संकट के बाद कंपनियों की लिक्विडिटी और देनदारियों को चुकाने की क्षमता निवेशकों के बीच चिंता का विषय बन गई है. वेदांता कर्ज कम करके अपने निवेशकों की इस चिंता दूर करने की कोशिश कर रही है. कंपनी पर कुल 7.7 अरब डॉलर का कर्ज है, जिसे वह जल्द से जल्द कम करने की कोशिश कर रही है. इस बीच, वेदांता और फॉक्सकॉन ने देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए गुजरात में जगह फाइनल कर ली है. यह प्लांट अहमदाबाद के नजदीक धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन में स्थापित किया जाएगा. बता दें कि वेदांता और फॉक्सकॉन के एक ज्वाइंट वेंचर ने पिछले साल गुजरात सरकार के साथ राज्य में एक सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए समझौता किया था. इस प्लांट को लगाने के लिए दोनों कंपनियां करीब 1,54,000 करोड़ रुपए का निवेश करेंगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

8 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

11 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

11 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

14 hours ago