✕

होम / बिजनेस / Apollo Hospitals में ब्लॉक डील: प्रमोटर सुनीता रेड्डी ने 1.3% हिस्सेदारी ₹1,489 करोड़ में बेची

Apollo Hospitals में ब्लॉक डील: प्रमोटर सुनीता रेड्डी ने 1.3% हिस्सेदारी ₹1,489 करोड़ में बेची

इस निर्णायक ब्लॉक डील से स्पष्ट है कि प्रमोटर समूह ने स्थिरता और वित्तीय मजबूती पर ध्यान केंद्रित किया है. कर्ज में कटौती के साथ-साथ व्यापारिक विस्तार और डिजिटल रणनीतियों पर भी पूरा ध्यान बना हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals Enterprise) की प्रमोटर और प्रबंध निदेशक सुनीता रेड्डी ने शुक्रवार को एक ब्लॉक डील के माध्यम से लगभग 1.3% हिस्सेदारी (करीब 1.9 लाख इक्विटी शेयर) बेचकर लगभग ₹1,489 करोड़ जुटाए हैं. इस सौदे से प्रमोटर समूह की होल्डिंग 29.3% से घटकर 28% हो गई है. साथ ही, समूह की कुल होल्डिंग का गिरवी हिस्सा 13.1% से घटकर केवल 2% रह गया है. तो आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

डील की शर्तें और मार्केट पर प्रभाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ब्लॉक डील ₹7,850 प्रति शेयर की दर से हुई. जो पिछले दिन के बंद मूल्य ₹7,925 से करीब 1% नीचे था. शेयर बाजार में इस खबर के बाद शुरुआती गिरावट के बाद ही रिकवरी देखने को मिली और शेयर ने डे-हाई ₹7,981.20 तक छू लिया जो कि 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर है. वहीं. खबर लिखे जाने के दौरान ये शेयकर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,918.50 पर कारोबार करता दिखा.

कर्ज कम करना, विस्तार योजनाएँ नहीं रोकना

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग प्रमोटर समूह के बकाया कर्ज को घटाने में किया जाएगा. Morgan Stanley India इस डील में सेलिंग ब्रोकरेज का काम कर रही थी. कंपनी ने यह भी दोहराया कि प्रमोटर समूह Apollo Hospitals, Apollo Health Company और Apollo Health & Lifestyle के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. और फिलहाल कोई और हिस्सेदारी बेचने की योजना नहीं है.

Q1 प्रदर्शन: लाभ में जबरदस्त उछाल

Apollo Hospitals ने वित्त वर्ष 2025‑26 की पहली तिमाही में अपनी आर्थिक ताकत साबित की.

- नेट प्रॉफिट : ₹305.2 करोड़ से बढ़कर ₹432.8 करोड़  (42% की बढ़ोतरी)
- कंसोलिडेटेड आय : ₹5,085.6 करोड़ से बढ़कर ₹5,842.1 करोड़ (15% वृद्धि)
- EBITDA : ₹675 करोड़ से बढ़कर ₹852 करोड़ (26% उछाल)

डिजिटिल सेवाएँ, रिटेल हेल्थकेयर, डायग्नॉस्टिक्स और फार्मा डिस्ट्रीब्यूशन में मजबूत प्रदर्शन इसका मुख्य कारण रहा.

विस्तार योजनाएं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सफलता

30 जून 2025 तक, ग्रुप के नेटवर्क में 8,030 ऑपरेटिंग बेड मौजूद थे. ऑक्यूपेंसी रेट 65% रही. जबकि पिछले वर्ष यह 68% थी. कंपनी अगले 5 वर्षों में 4,300 अतिरिक्त बेड जोड़ने और ₹7,600 करोड़ से अधिक निवेश की योजना बना रही है.

डिजिटल प्लेटफॉर्म Apollo 24/7 ने तिमाही में ₹682 करोड़ से अधिक का Gross Merchandise Value (GMV) दर्ज किया. जो टेली-कंसल्टेशन, लैब और फार्मेसी डिलीवरी की भारी मांग को दर्शाता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

14 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

17 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

18 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

20 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago