होम / बिजनेस / Bikaji Foods ने इस नई कंपनी पर खेला बड़ा दांव, खरीद डाली 49% हिस्सेदारी

Bikaji Foods ने इस नई कंपनी पर खेला बड़ा दांव, खरीद डाली 49% हिस्सेदारी

भारत में स्नैक्स का बाजार काफी बड़ा है और इसके आने वाले समय में विस्तार करने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के Big B यानी अमिताभ बच्चन जिस बिकाजी के विज्ञापन में नजर आते हैं, उसने एक बड़ी डील की है. बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड (Bikaji Foods International Ltd.) ने भुजियालालजी प्राइवेट लिमिटेड (Bhujialalji) में 49% हिस्सेदारी खरीदी है. साथ ही बिकाजी ने इस कंपनी में 396 कंपलसरी कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (CCDs) भी खरीदे हैं. भुजियालालजी इस इंडस्ट्री में आई एक नई कंपनी है और उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में भुजिया और विभिन्न प्रकार की नमकीन शामिल हैं. बता दें कि भारत में स्नैक्स का बाजार काफी बड़ा है. 

बड़े प्लान का छोटा हिस्सा
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग से मिली जानकारी के मुताबिक, बिकाजी और भुजियालालजी के बीच हुई इस डील में 9,608 इक्विटी शेयर और 5100 रुपए प्रति सिक्योरिटी 396 CCDs शामिल हैं. इसकी फेस वैल्यू 10 रुपए प्रति इक्विटी शेयर है. बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) दीपक अग्रवाल (Deepak Agarwal) ने इस मौके पर कहा कि हम भुजियालालजी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर खुश हैं. यह हमारे बड़े ग्रोथ प्लान में एक छोटा स्टेप है. हमें विश्वास है कि इससे ब्रैंड के कारोबार में इजाफा होगा.

ये है कंपनी का लक्ष्य
दीपक अग्रवाल ने आगे कहा कि दुनियाभर में कई कंपनियां इसी तरह काम करती हैं. हमारा लक्ष्य देश के हर घर तक पहुंचना है और यह हमारे बड़े ग्रोथ प्लान का एक छोटा सा हिस्सा है. वहीं, भुजियालालजी के प्रमोटर जय अग्रवाल (Jai Agarwal) ने कहा - हम बेहद खुश हैं कि अपनी जर्नी में इतनी जल्दी हमें बिकाजी जैसे मार्केट लीडर का सपोर्ट मिला. यह सपोर्ट हमारे लिए नए द्वार खोलने की तरह है. यह हमें अपने ब्रैंड को बनाए रखते हुए सीखने और आगे बढ़ने में सहायक होगा. हम ई-कॉमर्स के साथ-साथ मॉडर्न ट्रेड चैनल्स तक अपना विस्तार कर रहे हैं.

कई देशों में फैला कारोबार
बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड का आईपीओ पिछले साल आया था. इस कंपनी की स्थापना 1986 में शिवरतन अग्रवाल ने की थी. 8वीं पास शिवरतन द्वारा शुरू की गई यह कंपनी आज एक बड़ा नाम बन चुकी है. इसका कारोबार 40 देशों में फैला हुआ है. साल 199 2 में बिकाजी का टर्नओवर 6 करोड़ रुपए था और 2020 तक ये बढ़कर 1074 करोड़ रुपए हो गया था. कंपनी सोया स्टिक्स सहित कई तरह के नमकीन बनाती है. बेसन की भुजिया इसका सबसे फेमस प्रोडक्ट है. वहीं, इस डील की खबर सामने आते ही Bikaji Foods के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर करीब 4 फीसदी की उछाल के साथ 442.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

16 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

20 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

9 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

12 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago