✕

होम / बिजनेस / बिहार को मिला नया इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: PM मोदी ने किया 13,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास

बिहार को मिला नया इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: PM मोदी ने किया 13,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास

प्रधानमंत्री ने आज एक कार्यक्रम के दौरान बिहार में गंगा पर नया छह लेन पुल, थर्मल पावर प्लांट, कैंसर अस्पताल से लेकर रेल कनेक्टिविटी तक कई घोषणाएं की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी 22 अगस्त को गया की पालव धरती से से बिहार को 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इन परियोजनाओं में कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रेल सेवा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जो राज्य के समग्र विकास को नई रफ्तार देंगी. पीएम मोदी ने अपने अधिकारिक एक्स  अकाउंड से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि एनडीए सरकार बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में आज गया जी की पवित्र धरती से हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास का सौभाग्य मिला है. तो आइए जानते हैं आज बिहार को किन-किन परियोजनाओं की सौगात मिला है?

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच दूरी घटाने वाला नया पुल

"प्रधानमंत्री ने गया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए NH-31 पर 8.15 किलोमीटर लंबी आंटा-सीमारिया पुल परियोजना का उद्घाटन किया. इसमें गंगा नदी पर बना 1.86 किलोमीटर लंबा छह लेन पुल भी शामिल है, जिसकी लागत 1,870 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है. यह पुल पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है, जो अब जर्जर अवस्था में है. नया पुल भारी वाहनों के लिए उत्तर बिहार (जैसे बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी) और दक्षिण बिहार (जैसे नवादा, शेखपुरा, लखीसराय) के बीच 100 किलोमीटर तक की यात्रा दूरी कम करेगा. इससे ट्रैफिक जाम की समस्या में भी राहत मिलेगी और उत्तर बिहार के औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी.

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "गया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है. बिहार का तेज विकास, केंद्र सरकार की प्राथमिकता है. हमने ऑपरेशन सिंदूर से यह दिखा दिया है कि भारत अब अपनी सुरक्षा में कोई समझौता नहीं करेगा.

बख्तियारपुर-मोकामा हाईवे, ग्रामीण कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने NH-31 के बख्तियारपुर से मोकामा तक के चार लेन सेक्शन का उद्घाटन किया, जिसकी लागत लगभग 1,900 करोड़ रुपये है. इसके अलावा NH-120 के बिक्रमगंज–नवीनगर–दुमरांव सेक्शन को दो लेन के साथ पैव्ड शोल्डर में अपग्रेड किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क बेहतर होगा.

बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी पहल

बिजली आपूर्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने बक्सर थर्मल पावर प्लांट (660 मेगावाट) का भी उद्घाटन किया. यह पावर प्लांट लगभग 6,880 करोड़ रुपये की लागत से बना है और क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा.

कैंसर इलाज में बिहार को नई सुविधा

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया. यहां अत्याधुनिक OPD, IPD, ICU, HDU, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक और लैब जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. यह केंद्र बिहार और आसपास के राज्यों के मरीजों को सस्ती व उन्नत कैंसर चिकित्सा प्रदान करेगा.

गंगा की सफाई और शहरी बुनियादी ढांचे पर जोर

गंगा नदी की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी ने मुंगेर में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 520 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर नेटवर्क का उद्घाटन किया. साथ ही AMRUT 2.0 योजना के अंतर्गत औरंगाबाद, बोधगया, जहानाबाद आदि शहरों में जल आपूर्ति और सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया.

रेल और टूरिज्म को बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने गया से दिल्ली के बीच नई 'अमृत भारत एक्सप्रेस' और वैशाली-कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इससे क्षेत्र में पर्यटन और तीर्थयात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा. 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीएम मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र के 12,000 लाभार्थियों और शहरी क्षेत्र के 4,260 लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपीं. उन्होंने इसे गरीबों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदमबताया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

14 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

17 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

20 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago