✕

होम / बिजनेस / Vishal Mega Mart के आईपीओ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जान लें क्या है खबर

Vishal Mega Mart के आईपीओ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जान लें क्या है खबर

भारत का रिटेल मार्केट 840 अरब डॉलर का है और 2033 तक इसके 2 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) के प्रस्तावित IPO को लेकर बड़ा अपडेट आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी आईपीओ को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक और ICICI बैंक के साथ बातचीत कर रही है. इस साल की चौथी तिमाही में विशाल मेगा मार्ट 8200 करोड़ रुपए जुटाने के इरादे से आईपीओ लेकर आ सकती है. कोटक महिंद्रा बैंक और ICICI बैंक IPO की तैयारी से लेकर शेयर बिक्री की व्यवस्था तक में विशाल मेगा मार्ट की मदद करेंगी. 

ये बेचेंगी हिस्सेदारी
बताया जा रहा है कि स्विट्जरलैंड का पार्टनर्स ग्रुप और भारत का Kedaara Capital आईपीओ के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. इन दोनों के पास विशाल मेगा मार्ट में बहुमत की हिस्सेदारी है. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि दोनों निवेशक कितनी हिस्सेदारी बेचेंगे. पार्टनर्स ग्रुप और Kedaara ने 2018 में TPG Capital से विशाल मेगा मार्ट में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी थी. विशाल मेगा मार्ट बाजार से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नए स्टोर खोलने के लिए करेगी. 

ये भी पढ़ें - BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

ऐसी है आर्थिक सेहत
एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में विशाल मेगा मार्ट की इनकम 36 प्रतिशत बढ़कर 7590 करोड़ रुपए रही है. जबकि मुनाफा 60 प्रतिशत बढ़कर 320 करोड़ रुपए रहा था. कंपनी फैशन लेकर रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी बेचती है. कंपनी की बिक्री का आधा हिस्सा कपड़ों से है. भारत का रिटेल मार्केट 840 अरब डॉलर का है और 2033 तक इसके 2 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. यही वजह है कि ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन से लेकर रिलायंस, TATA ग्रुप और एवेन्यू सुपरमार्ट्स ज्यादा से ज्यादा मार्केट कब्जाने की कोशिश में लगे हैं. एवेन्यू सुपरमार्ट्स Dmart नाम से सुपरमार्केट चेन चलाता है. 

इनसे है मुकाबला 
विशाल मेगा मार्ट के इस समय देश में 550 से ज्यादा स्टोर्स हैं. कंपनी का सीधा मुकाबला राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) के Dmart के साथ है. फिलहाल, डीमार्ट के देश में 365 स्टोर्स हैं. राधाकिशन दमानी ने नवी मुंबई में सस्ती जमीन खरीदकर साल 2002 में पहला डीमार्ट स्टोर खोला था और आज इसके 300 से ज्यादा स्टोर्स हैं. डीमार्ट स्टोर्स को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ऑपरेट करती है. दमानी DMart स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 1500 करना चाहते हैं. इस हिसाब से कंपनी की योजना अगले कुछ समय में 1216 नए स्टोर्स खोलने की है. इस साल कंपनी कई नए स्टोर्स खोल सकती है. ऐसे में विशाल मेगा मार्ट को भी अपने स्टोर्स बढ़ाने होंगे. आईपीओ से मिलने वाले पैसों से कंपनी यही करने वाली है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

12 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

13 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

13 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

16 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

16 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

2 hours ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

2 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

16 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

12 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

13 hours ago