✕

होम / बिजनेस / SBI कार्ड धारकों को बड़ा झटका: 15 जुलाई से खत्म होगा एयर इंश्योरेंस कवर, भुगतान नियम भी सख्त

SBI कार्ड धारकों को बड़ा झटका: 15 जुलाई से खत्म होगा एयर इंश्योरेंस कवर, भुगतान नियम भी सख्त

SBI द्वारा नीतियों में पारदर्शिता और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाए गए ये कदम, उपभोक्ताओं से भी अधिक समझदारी और जिम्मेदारी की अपेक्षा करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की सहायक कंपनी SBI कार्ड ने अपने ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है, जो 15 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे. ये बदलाव न सिर्फ प्रीमियम कार्ड्स पर मिलने वाले हवाई दुर्घटना बीमा (Air Insurance) लाभ को समाप्त कर देंगे, बल्कि न्यूनतम देय राशि (Minimum Amount Due - MAD) की गणना के नियमों में भी बड़ा फेरबदल करेंगे. इससे लाखों कार्डधारकों की जेब और सुरक्षा, दोनों पर असर पड़ेगा.

प्रीमियम कार्ड्स पर एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस बंद

SBI कार्ड ने अपने प्रीमियम श्रेणी के क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री एयर प्लेन एक्सीडेंट इंश्योरेंस को 15 जुलाई 2025 से समाप्त करने की घोषणा की है. प्रभावित होने वाले कार्ड्स में SBI Card ELITE, SBI Card Miles ELITE और SBI Card Miles PRIME शामिल हैं. इन कार्ड्स पर अब तक 1 करोड़ रुपये तक का मुफ्त एयर एक्सीडेंट कवर दिया जाता था, जो अब बंद हो जाएगा. इसके अलावा SBI Card PRIME और SBI Card PULSE, इन कार्ड्स पर मिलने वाला 50 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर भी खत्म कर दिया जाएगा.

सह-ब्रांडेड कार्ड्स पर भी असरयह बदलाव सिर्फ SBI के मुख्य कार्ड्स तक सीमित नहीं रहेगा. 11 अगस्त 2025 से कई सह-ब्रांडेड कार्ड्स पर भी एयर एक्सीडेंट कवर बंद हो जाएगा, जिनमें UCO Bank SBI Card ELITE, Central Bank of India SBI Card ELITE (1 करोड़ रुपये तक का कवर बंद), UCO Bank SBI Card PRIME,  Central Bank of India SBI Card PRIME, Karnataka Bank SBI Platinum Card, और Federal Bank SBI Platinum Card (50 लाख रुपये तक का कवर बंद शामिल हैं.

न्यूनतम देय राशि की गणना अब और सख्तSBI कार्ड ने न्यूनतम देय राशि (MAD) की गणना में भी बदलाव किया है, जो 15 जुलाई 2025 से लागू होंगे. नए नियमों के अनुसार MAD में अब 100% GST,  सभी ईएमआई बकाया राशि, फाइनेंस चार्ज, लेट फीस और अन्य शुल्क, ओवरलिमिट अमाउंट और शेष बकाया का अतिरिक्त 2% शामिल होंगे. इस कदम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रेरित करना और बेहतर वित्तीय अनुशासन लागू करना है.

विकल्पों पर करें विचार

इन बदलावों से जहां एक ओर कार्डधारकों की बीमा सुरक्षा घटेगी, वहीं दूसरी ओर उन्हें भुगतान के नियमों का अधिक कड़ाई से पालन करना होगा. SBI कार्ड यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने कार्ड से मिलने वाले लाभों की समीक्षा करें और यदि आवश्यक हो, तो वैकल्पिक व्यक्तिगत बीमा योजनाओं पर विचार करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago