होम / बिजनेस / सबसे बड़ा सवाल: क्या खतरे में अडानी समूह के कर्मचारियों का भविष्य? 

सबसे बड़ा सवाल: क्या खतरे में अडानी समूह के कर्मचारियों का भविष्य? 

24 जनवरी यानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने के बाद से अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह (Adani Group) और उसके मुखिया संकट में हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने ग्रुप इतना तगड़ा नुकसान पहुंचाया है, जिससे बाहर निकलना उसके लिए आसान नहीं होगा. अडानी समूह की सभी कंपनियों को लगातार झटके लग रहे हैं. खुद गौतम अडानी (Gautam Adani) अमीरी के मामले में पिछड़ते जा रहे हैं. ऐसे में अब यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या अडानी समूह की कंपनियों के कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है? इस वक्त दुनियाभर में छंटनी का दौर चल रहा है. कंपनियां घाटे का हवाला देते हुए अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं. अडानी समूह का घाटा ऐसे सभी कंपनियों से कहीं ज्यादा है, तो क्या अडानी भी छंटनी का सहारा लेंगे?

80% तक गिरे शेयर
शेयर बाजार में अडानी समूह की कुल 10 कंपनियां लिस्टेड हैं. 24 जनवरी यानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने के बाद से इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर है. इन कंपनियों के शेयर दो कदम ऊपर चढ़ते हैं, तो 10 कदम नीचे आ जाते हैं. पिछले एक महीने में अडानी ग्रुप के 2 शेयर 80 प्रतिशत तक गिर चुके हैं. इसमें अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन शामिल हैं. जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर इस दौरान 73.28% नीचे आए हैं. बाकी कंपनियों के हालात भी खास जुदा नहीं हैं.

मार्केट कैप में भी गिरावट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24 जनवरी से अडानी टोटल गैस की मार्केट वैल्यू में 3.35 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आ चुकी है. जबकि ग्रुप की कंपनियों के कंबाइंड मार्केट कैप में 13500 करोड़ डॉलर से ज्‍यादा कमी आई है और यह 9800 करोड़ डॉलर से कम रह गया. 24 जनवरी को मार्केट कैप 23200 करोड़ डॉलर था, जबकि अब यह 9700 करोड़ डॉलर के आसपास है. ग्रुप की कंपनियों के लगभग सभी शेयर अपने एक साल के हाई लेवल से काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं.

कुल इतने हैं कर्मचारी
अडानी समूह के देश में 30,000 से ज्यादा रेगुलर कर्मचारी हैं. सप्लायर आदि के जरिए कंपनी करीब 3.5 लाख अतिरिक्त लोगों को जॉब देती है. अडानी पोर्ट में करीब एक से 5 हजार कर्मचारी हैं और इतनी ही संख्या अडानी इंटरप्राइजेज में है. अब सवाल ये है कि यदि संकट और गहराता है, तो क्या इन कमर्चारियों के भविष्य पर कोई प्रभाव पड़ेगा? अडानी समूह ने अपनी विस्तार की सभी योजनाओं पर ब्रेक लगा दिया है. समूह कैश बचाकर रखना चाहता है, ताकि उसे जरूरी कामों अपर खर्च किया जा सके. ऐसे में यह आशंका बनी रहेगी कि हालात बिगड़ने पर कॉस्ट कटिंग के नाम पर छंटनी शुरू हो जाए. हालांकि, समूह ने अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं दिए हैं.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

6 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

9 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

9 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

12 hours ago