✕

होम / बिजनेस / BHEL को 586.43 करोड़ रुपये का GST नोटिस, तेलंगाना टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई

BHEL को 586.43 करोड़ रुपये का GST नोटिस, तेलंगाना टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई

यह GST नोटिस BHEL के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है. फिलहाल कंपनी के शेयरों में तेजी बरकरार है, लेकिन आने वाले दिनों में इस कानूनी विवाद का असर स्टॉक की गति पर पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को तेलंगाना के कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ा झटका दिया है. कंपनी को शुक्रवार को 586.43 करोड़ रुपये का GST नोटिस जारी किया गया. यह नोटिस CGST/TGST Act, 2017 की धारा 73 के तहत भेजा गया है और वित्त वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के GST मैनुअल और फाइनेंशियल स्टेटमेंट पर आधारित है.

कितने साल का कितना बकाया?
नोटिस के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 के लिए 184.55 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2023 के लिए 207.26 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024 के लिए 194.62 करोड़ रुपये की मांग की गई है. इस तरह कुल बकाया 586.43 करोड़ रुपये बैठता है.

शेयर बाजार में कैसा रहा असर?
नोटिस की खबर सामने आने से पहले शुक्रवार को भेल के शेयरों में तेजी देखी गई थी. बीएसई पर शेयर 1.37 प्रतिशत चढ़कर 237.55 रुपये पर बंद हुए. यह लगातार पांचवां कारोबारी दिन था जब कंपनी के शेयर हरे निशान में बंद हुए.

हालिया प्रदर्शन

- पिछले एक महीने में भेल के शेयरों में 8.85% की बढ़त दर्ज की गई.
- इसी अवधि में निफ्टी एनर्जी इंडेक्स 2.85% ऊपर गया.
- हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर होल्ड करने वाले निवेशकों को 7% का नुकसान हुआ है, जबकि सेंसेक्स 0.67% टूटा है.

लॉन्ग टर्म में जबरदस्त रिटर्न
लंबी अवधि में भेल का प्रदर्शन दमदार रहा है. पिछले 2 साल में शेयरों में 87% की तेजी आई है, वहीं 5 साल में यह स्टॉक 585% तक चढ़ चुका है. इसके अलावा, कंपनी लगातार डिविडेंड भी देती रही है. हाल ही में 1 सितंबर को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड हुए थे, जिसमें एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

15 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago