होम / बिजनेस / आखिर ऐसा क्या हुआ कि Bharat Electronics के शेयरों को लग गए पंख?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि Bharat Electronics के शेयरों को लग गए पंख?

डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों को खरीदने वालों की संख्या एकदम से बढ़ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL LTD) के शेयर पिछले कुछ दिनों से ऊपर की तरफ भाग रहे हैं. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 3.73% का उछाल देखने को मिला. इसके साथ ही BEL LTD का शेयर 125.25 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 127.35 रुपए है और जिस रफ्तार से ये भाग रहा है उससे जल्द ही इस आंकड़े को पार कर जाएगा.  

हाथ लगे नए ऑर्डर
अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL LTD) के शेयरों में तेजी की वजह क्या है. दरअसल, कंपनी को कुछ नए ऑर्डर मिले हैं, जिसकी वजह से इसमें पैसा लगाने वालों की दिलचस्पी एकदम बढ़ गई है. कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसे नए डिफेंस और नॉन डिफेंस ऑर्डर मिले हैं, जिनकी कीमत 2191 करोड़ रुपए है. इस ऑर्डर के तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को वारहेड के साथ लॉन्ग रेंज गाइडेंस किट, जैमर, बैटलफिल्ड सर्विलांस रडार, मिसाइस गाइडेंस राडार और रेडियो रिले तैयार करने होंगे.

एक साल में इतना चढ़ा
एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 8091 करोड़ रुपए का काम मिल चुका है. जैसे ही कंपनी के ऑर्डर की जानकारी सामने आती है, कंपनी के शेयर खरीदने वालों की तादाद एकदम से बढ़ जाती है. पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 63.58% प्रतिशत की तेजी आई है. जबकि इस साल अब तक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों का भाव लगभग 25 प्रतिशत बढ़ चुका है. 

मजबूत है बैलेंसशीट
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL LTD) की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो जनवरी से मार्च 2023 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 1366.38 करोड़ रुपए रहा है. जो कि सालाना आधार पर 19.18% ज्यादा है. जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1146.50 करोड़ था. पूरे साल की बात करें, तो वित्त वर्ष 23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2940.35 करोड़ पहुंच गया है. वित्त वर्ष 22 की तुलना में यह 24.88% अधिक है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

23 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

37 minutes ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

48 minutes ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

5 hours ago

बड़ी खबरें