✕

होम / बिजनेस / BEML को डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला 282 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयरों में आई तेजी

BEML को डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला 282 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयरों में आई तेजी

बीते कुछ महीनों में BEML ने वित्तीय प्रदर्शन और शेयर रिटर्न दोनों में बेहतर परिणाम दिए हैं. साथ ही कंपनी नियमित रूप से डिविडेंड भी दे रही है, जिससे निवेशकों का भरोसा बना हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नवरत्न कंपनी बीईएमएल लिमिटेड (BEML Limited) को डिफेंस मिनिस्ट्री से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. मंत्रालय ने कंपनी को 282 करोड़ रुपये के ऑर्डर के तहत 8x8 हाई मोबिलिटी व्हीकल्स की सप्लाई का काम सौंपा है. यह डील कंपनी के डिफेंस सेगमेंट को मजबूती प्रदान करेगी. वहीं, ऑर्डर मिलने की जानकारी सामने आने के बाद से ही कंपनी के शेयर में भी तेजी देखने को मिल रही है. 

शेयरों में दिखी हलचल

मंगलवार को बीईएमएल के शेयर 4040 रुपये के स्तर पर खुले और दिन के दौरान यह बढ़कर 4058.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया. हालांकि शेयरों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा, लेकिन ऑर्डर की खबर से बाजार में कंपनी के प्रति पॉजिटिव सेंटीमेंट दिखा. वहीं शाम को कंपनी का शेयर 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,995.30 रुपये पर बंद हुआ.

पिछले 5 साल में 628% की जबरदस्त तेजी

पिछले कुछ महीनों में बीईएमएल के शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है.

- 3 महीने में शेयर में 23% की तेजी देखी गई.
- 6 महीने में यह बढ़त 17% से अधिक रही.
- 5 साल में कंपनी के शेयर 628% तक उछले हैं, जो इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है.

मार्च तिमाही में बढ़ा मुनाफा और रेवेन्यू

कंपनी ने मार्च 2025 तिमाही के नतीजों में बेहतर प्रदर्शन किया है.  बीईएमएल का नेट प्रॉफिट 287.50 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12% अधिक है. एक साल पहले यह मुनाफा 257 करोड़ रुपये था. तिमाही के दौरान रेवेन्यू 1652.50 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 9.1% की वृद्धि दर्शाता है.

निवेशकों को मिल रहा है डिविडेंड का फायदा

बीईएमएल लिमिटेड लगातार डिविडेंड देने वाली कंपनियों में शामिल है. मई 2025 में कंपनी ने अपने निवेशकों को 15 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था. इससे पहले फरवरी में भी कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था. साल 2024 में कंपनी अब तक दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

21 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

22 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

22 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago