होम / बिजनेस / अंबानी के निवेश वाली कंपनी के शेयर बने रॉकेट, फिर भी घाटे में रिलायंस के बॉस 

अंबानी के निवेश वाली कंपनी के शेयर बने रॉकेट, फिर भी घाटे में रिलायंस के बॉस 

शेयर बाजार के लिए आज का दिन अच्छा रहा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ बंद हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के निवेश वाली एक कंपनी के शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिली. इस कंपनी को अधिकांश लोग जानते हैं, लेकिन कम को ही पता है कि अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी इसमें इन्वेस्ट किया हुआ है. एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड में रिलायंस इंडस्ट्रीज की भी हिस्सेदारी है. 2017 में रिलायंस ने बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के 25.5 मिलियन शेयर 400 करोड़ रुपए से ज्यादा में खरीदे थे. 

एक साल 84% की तेजी
आज यानी मंगलवार को Balaji Telefilms Ltd के शेयर करीब 7 प्रतिशत की तूफानी तेजी के साथ 138 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 14.52%, एक महीने में 67.68% और छह महीने में 122.76% ऊपर चढ़ चुके हैं. इस साल अब तक एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के स्टॉक में 83.88% की तेजी दर्ज हुई है, जो दर्शाती है कि निवेशकों में इस शेयर को लेकर कितना क्रेज है. बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के शेयर अब अपने नए 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं.

नुकसान में हैं अंबानी 
करीब 1350 करोड रुपए के मार्केट कैप वाली बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड TV सीरियल के साथ-साथ फिल्म और ओटीटी कंटेंट जनरेट करती है. कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ वक्त से लगातार तेजी आ रही है. पिछले साल 20 फरवरी को कंपनी के शेयर 44 रुपए पर थे और आज 138 रुपए पर पहुंच गए हैं.  इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एकता कपूर की इस कंपनी में पैसा लगाने वालों ने कितना जबरदस्त प्रॉफिट कमाया होगा. हालांकि, अंबानी के हिस्से में फिलहाल प्रॉफिट नहीं आया है. उल्टा वह नुकसान में हैं. 

ये भी पढ़ें - TATA ग्रुप की इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं मुकेश अंबानी!

पर्चेज प्राइज से कम कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई 2017 में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स में 418.28 करोड़ रुपए का निवेश किया था. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 164 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी के 2.52 करोड़ शेयर खरीदे थे. अब इस लिहाज से देखा जाए, तो मुकेश अंबानी को घाटा ही उठाना पड़ा है. जब Balaji Telefilms Ltd के शेयर 164 रुपए के आंकड़े को पार कर लेंगे, तब कहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के खाते में कुछ मुनाफा देखने को मिलेगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

13 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

8 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

10 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago