✕

होम / बिजनेस / Bajaj Finance के मुनाफे में 22% की छलांग, NII और AUM में भी तगड़ा उछाल

Bajaj Finance के मुनाफे में 22% की छलांग, NII और AUM में भी तगड़ा उछाल

बजाज फाइनेंस लिमिटेड (BFL) ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Financial Limited) ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने मुनाफा, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) और एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) जैसे सभी प्रमुख वित्तीय मानकों पर शानदार प्रदर्शन किया है. अब निवेशकों की नजर शुक्रवार, 25 जुलाई को होने वाली मार्केट ओपनिंग पर टिकी है.

22% की बढ़ोतरी के साथ प्रॉफिट ₹4,765 करोड़ पर पहुंचा

कंपनी ने जून 2025 तिमाही में ₹4,765 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹3,912 करोड़ की तुलना में 22% की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है. यह आंकड़ा कंपनी के मजबूत बिजनेस मॉडल और कंज्यूमर डिमांड में तेजी का संकेत देता है.

NII में 22% की ग्रोथ, ₹10,227 करोड़ पर पहुंचा आंकड़ा

बजाज फाइनेंस की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. कंपनी ने जून तिमाही में ₹10,227 करोड़ की NII दर्ज की है, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹8,365 करोड़ थी. यानी कंपनी की NII में भी 22% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है.

₹4.41 लाख करोड़ का आंकड़ा पार

बजाज फाइनेंस का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) अब ₹4,41,450 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है. यह आंकड़ा पिछले साल जून तिमाही के ₹3,54,192 करोड़ की तुलना में 25% की ग्रोथ को दर्शाता है. AUM में इस तेज़ बढ़ोतरी से कंपनी की फंड डिप्लॉयमेंट क्षमता और बाजार में उसकी पकड़ का अंदाज़ा लगाया जा सकता है.

एसेट क्वालिटी में हल्का दबाव, NPA अनुपात में बढ़ोतरी

हालांकि मुनाफा और AUM में ग्रोथ के बावजूद एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर कंपनी को थोड़ा दबाव झेलना पड़ा है.

- ग्रॉस NPA जून तिमाही में बढ़कर 1.03% पर पहुंच गया है, जो मार्च तिमाही में 0.6% था.
- वहीं, नेट NPA भी बढ़कर 0.5% हो गया है, जबकि मार्च में यह 0.38% था.

इसके बावजूद कंपनी की कैपिटल एडेक्वेसी रेशियो मजबूत बनी हुई है, जो 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही में 21.96% पर रही.

मार्केट कैप करीब ₹5.95 लाख करोड़

नतीजों से पहले गुरुवार को बजाज फाइनेंस का शेयर 0.97% की गिरावट के साथ ₹958 पर बंद हुआ. कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन अब ₹5,94,614 करोड़ पर पहुंच गया है.

निवेशकों की नजर शुक्रवार के बाजार पर

कंपनी के शानदार नतीजों के बाद अब बाजार को शुक्रवार, 25 जुलाई की सुबह का इंतजार है, जब यह साफ़ होगा कि निवेशक इन आंकड़ों को किस तरह से लेते हैं. क्या स्टॉक में तेजी लौटेगी या एसेट क्वालिटी का दबाव भारी पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago