होम / बिजनेस / इस ज्वेलरी ब्रैंड में 270 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर रहे हैं Azim Premji

इस ज्वेलरी ब्रैंड में 270 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर रहे हैं Azim Premji

अजीम प्रेमजी जिस कंपनी में भारी-भरकम निवेश करने जा रहे हैं उसका नाम Giva है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी और दिग्गज IT कंपनी विप्रो (Wipro) के चेयरमैन अजीम प्रेमजी (Azim Premji) ओमनीचैनल सिल्वर ज्वेलरी ब्रैंड Giva में 270 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने जा रहे हैं. यह निवेश Giva के फंड रेजिंग के सीरीज B राउंड के तहत होगा. Giva अब तक अपने बिजनेस के विस्तार के लिए कुल मिलाकर 200 करोड़ रुपए की फंडिंग कैपिटल जुटा चुकी है. 

कुछ बाहर भी हुए
गीवा के फाउंडर इशेंद्र अग्रवाल (Ishendra Agarwal) ने कहा कि कंपनी में प्राइमरी फंडिंग के रूप में 200 करोड़ रुपए आ रहे हैं. वहीं, लगभग 70 करोड़ की सेकेंडरी हिस्सेदारी की बिक्री भी हुई है. इस तरह हमारे कुछ मौजूदा एंजेल और शुरुआती चरण के निवेशक आंशिक रूप से बाहर हो गए हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा कि राउंड B में आदित्य बिड़ला वेंचर्स, अल्टेरिया कैपिटल और A91 पार्टनर्स जैसे मौजूदा निवेशकों की भागीदारी देखी गई है. फंडिंग से कंपनी को अपने व्यवसाय, उत्पाद श्रेणियों के विस्तार में मदद मिलेगी.

2 गुना हुआ वैल्यूएशन
GIVA की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ये इन्वेस्टमेंट कंपनी को अधिक ऑफलाइन स्टोर्स के साथ अपनी उपस्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा. कंपनी अपनी भविष्य की योजनाओं को अमल में लाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकेगी. अग्रवाल के अनुसार, कंपनी का वैल्यूएशन सीरीज A की फंडिंग के बाद से लगभग 2 गुना हो चुका है. उन्होंने कहा कि हम इस पूंजी का उपयोग शहरों में अपने फिजिकल फुटप्रिंट का विस्तार करने के लिए करेंगे. उन्होंने बताया कि कंपनी की लगभग 85 बिक्री ऑनलाइन चैनलों से होती है. इन चैनलों का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है. पिछले तीन वर्षों में हमने पाया है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन के बीच 50-50 का मार्केट है.

बढ़ रहा रिवेन्यु रन रेट 
सीरीज A फंडिंग राउंड का नेतृत्व Sixth Sense Ventures, A91 पार्टनर्स और इंडिया कोशिएंट ग्रैंड एनीकट, एंजेल फंड और फाउंडर्स बैंक कैपिटल जैसे अन्य निवेशकों ने किया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी लगभग 220 करोड़ रुपए का एनुअल रिवेन्यु रन रेट हासिल कर रही है, जो कि वित्त वर्ष 23 में हासिल 170 करोड़ रुपए से अधिक है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

1 hour ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

1 hour ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

22 hours ago