होम / बिजनेस / हो गई Azad Engineering की लिस्टिंग, निवेशकों को मिला इतना फायदा 

हो गई Azad Engineering की लिस्टिंग, निवेशकों को मिला इतना फायदा 

आजाद इंजीनियरिंग दुनिया भर की कई कंपनियों के लिए पार्ट्स बनाने का काम करती है. कंपनी एयरोस्‍पेस एनर्जी, क्रॉयोजनिक इंजन से लेकर कई दूसरे क्षेत्रों में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग का काम करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयरोस्‍पेस से लेकर एनर्जी और कई दूसरे सेक्‍टरों में काम करने वाली Azad Engeenering का आईपीओ 80 गुना से ज्‍यादा ओवरसब्‍सक्राइब होने के बाद आखिरकार गुरुवार को लिस्‍ट हो गया. Azad Engeenering का आईपीओ 37 प्रतिशत मुनाफे पर लिस्‍ट हुआ. कंपनी ने अपने आईपीओ में शेयर का प्राइस 524 रुपये रखा था जबकि बाजार में इसकी लिस्टिंग 710 रुपये के दाम पर हुई है. यानी निवेशकों को प्रति लॉट 5208 रुपये का फायदा हुआ है. 

ग्रे मार्केट में क्‍या था शेयर का प्राइस? 
अगर देखा जाए तो Azad Engeenering का आईपीओ ग्रे मार्केट की उम्‍मीदों के अनुरुप ही लिस्‍ट हुआ है. लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में 200-210 रुपये का प्रति शेयर प्रीमियम दिखा रहा था. ग्रे मार्केट निवेशकों को 40 प्रतिशत लिस्टिंग का सुझाव दे रही थी. लेकिन जब इस आईपीओ की बोली शुरू हुई थी उस वक्‍त इस पर प्रीमियम 440 रुपये का दिखा रहा था. 

80 गुना तक सब्‍सक्राइब हुआ था आईपीओ 
20 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक बाजार में आये Azad Engeenering के आईपीओ को सभी निवेशकों का जबर्दस्‍त समर्थन मिला था. कंपनी की ओर से आईपीओ के एक लॉट के लिए 28 शेयर रखे गए थे जिसकी कीमत 499-524 रुपये तय की गई थी. कंपनी ने आईपीओ के माध्‍यम से 740 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्‍य रखा था. इसमें 240 के फ्रेश शेयर और 9541985 इक्विटी शेयरों को ऑफर फॉर सेल के जरिए बिक्री के लिए रखा था. 

सचिन तेंदुलकर ने भी लगाया है इस कंपनी में पैसा 
Azad Engeenering वो कंपनी है जिसमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी पैसा लगाया है. सचिन ने मार्च 2023 में इस कंपनी में बड़ी हिस्‍सेदारी खरीदी थी. सचिन तेंदुलकर ने इसमें 5 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए कंपनी के 14607 शेयर खरीदे थे. उन्‍होंने प्रति शेयर के लिए 3423 रुपये का भुगतान किया था. लेकिन बाद में उन्‍हें स्‍टॉक विभाजन और बोनस इश्‍यू के बाद 365175 इक्विटी शेयरों में बदल दिया गया था. सचिन की होल्डिंग की औसत कीमत 136.92 रुपये निकली थी.  आजाद इंजीनियरिंग दुनिया भर की कई कंपनियों के लिए पार्ट्स बनाने का काम करती है. कंपनी एयरोस्‍पेस एनर्जी, क्रॉयोजनिक इंजन से लेकर कई दूसरे क्षेत्रों में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग का काम करती है. कंपनी की तेलंगाना में दो यूनिट हैं. 

ये भी पढें: पुलिस जांच में बढ़ सकती है विवेक बिंद्रा की परेशानी, ये पहलू बन सकता है परेशानी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

14 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

52 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

59 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

52 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

14 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

59 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago