होम / बिजनेस / Axis Bank ने लॉन्‍च की नई सेवा, जानिए इससे कैसे आसान हो जाएगी आपकी बैंकिंग ?

Axis Bank ने लॉन्‍च की नई सेवा, जानिए इससे कैसे आसान हो जाएगी आपकी बैंकिंग ?

पहली बार बैंकिंग सेक्‍टर में लॉन्‍च हुई इस सेवा में बैंक अपने बिजनेस हाउसेस को कई तरह की सुविधा देने जा रहा है. इसमें कैश लेन देन पर नजर रखने के साथ कई और सुविधाएं दी गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 एक्सिस बैंक ने बिजनेस हाउसेस के लिए एक नई सेवा की शुरुआत की है. इस नई सेवा का नाम Neo है.  ये प्‍लेटफॉर्म स्‍मॉल और मीडियम साइज बिजनेस के लिए तैयार बैकिंग प्‍लेटफॉर्म है. बैंकिंग इंडस्‍ट्री में लॉन्‍च हुआ ये अपनी तरह का पहला प्‍लेटफॉर्म है जो वास्‍तविक, मौजूदा और उभरती हुई फाइनेंशियल समस्याओं का हल करेगा. बैंकिंग सेक्‍टर में एक्सिस पहला ऐसा बैंक बन गया है जो इस तरह की सर्विस दे रहा है. 

आखिर NEO में व्‍यापारियों को मिलेगी क्‍या सुविधा? 
एक्सिस बैंक की इस नई सुविधा में व्‍यापारियों की कई तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहा है.  इन सुविधाओं के जरिए बैंकिंग और आसान हो जाएगी.  
-    डिजिटल सेल्‍फ ऑन बोर्डिंग
-    थोक भुगतान
-    जीएसटी के अनुरूप चालान
-    भुगतान गेटवे का एकीकरण  
-    360 कस्‍टमर व्‍यू 
-    एंड टू एंड ट्रांजैक्‍शन ट्रैकिंग 
-    सेल्‍फ सॉल्‍यूशन 
-    कई लेन-देन पर निगरानी रखना
-    बार बार किए जाने वाला संग्रह 
-    इसमें कैश फ्लो रिपोर्ट को भी देखा जा सकता है 
इन सभी की तरह कई और सुविधाओं को इसमें दिया गया है. एक्सिस बैंक का मानना है कि वो एमएसएमई बिजनेस वाले इसके जरिए कई तरह के फायदे ले सकते हैं.

क्‍या बोले कंपनी के ग्रुप एक्जिक्‍यूटिव हेड?
एक्सिस बैंक के ट्रेजरी मार्केट और होलसेल की कमान देख रहे नीरज सिंह कहते हैं एमएसएमई का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है. जब कोई सेक्‍टर तेजी से उभरता है तो उसकी जरूरतें बदलती जाती हैं. ऐसे में उनकी बदलती जरूरतों के अनुसार उनकी आवश्‍यकताएं भी बदल रही हैं. आज हमारे द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और हमारे प्रोडक्‍ट को एक ही प्‍लेटफॉर्म पर लाना बेहद जरूरी है. इस नए प्‍लेटफॉर्म नियो के अंदर डिजिटल प्रोडक्‍ट और सर्विस का एक ही जगह समाधान देने की कोशिश की गई है. उन्‍होंने कहा कि हमारा नया Neo एमएसएमई के लिए वन स्‍टॉप समाधान बनकर सामने आयेगा. 

क्‍या बोले कंपनी के होलसेल बैंकिंग प्रोडक्‍ट हेड?
एक्सिस बैंक के होलसेल बैंकिंग प्रोडक्‍ट के अध्‍यक्ष और प्रमुख विवेक गुप्‍ता ने कहा कि इसे बनाने के पीछे हमारी मंशा एमएसएमई के लिए ट्रांजैक्‍शन बैंकिंग प्‍लेटफॉर्म बनाना है. इसमें बैंक ग्रेड सुरक्षा के साथ यूआई/यूएक्‍स भी है. बिजनेस के लिए नियो सभी उभरती हुई जरूरतों को पूरा करने में कामयाब होगा. इसके आने के बाद एमएसएमई के लिए डिजिटल लेन देन अब पहले से बेहतर हो जाएगा.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

11 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

12 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.