होम / बिजनेस / बनी रहेगी 7 प्रतिशत की औसत ग्रोथ रेट: निर्मला सीतारमण

बनी रहेगी 7 प्रतिशत की औसत ग्रोथ रेट: निर्मला सीतारमण

 वित्‍त मंत्री ने उस कहानी का जिक्र करते हुए कहा जिसमें एक शिकारी जंगल में कईं चिड़ियों को जाल में फंसा देता है और आखिरकार जब किसी एक के प्रयास से कामयाबी नहीं मिलती तो सभी उस जाल को लेकर उड़ जाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मौजूदा परिस्‍थ्तियों को देखते हुए ये बात कही जा सकती है कि भारत की औसत ग्रोथ 7 फीसदी तो बनी रहेगी. उन्‍होंने ये बात एक कार्यक्रम के दौरान कही जब उनसे पूछा गया कि क्‍या भारत की ग्रोथ रेट 10 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, तो उन्‍होंने कहा कि मैं किसी एक नंबर के बारे में तो नहीं कह सकती, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए कहा जा सकता है कि 7 फीसदी की औसत रफ्तार भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की बनी रहेगी. भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के पांचवें स्‍थान पर पहुंचने के बाद अब और आगे बढ़ने को लेकर सरकार किन चीजों पर ध्‍यान दे रही है? इस पर उन्‍होंने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और डिजिटल पेमेंट में भारत की ताकत दिख रही है. 75 डिजिटल बैंकिंग सेक्‍टर पर काम हो रहा है. यही नहीं हमें और डिजिटाइजेशन की ओर आगे बढ़ना चाहिए. 

लेबर पॉलिसी पर क्‍या बोली वित्‍त मंत्री 
भारत की लेबर पॉलिसी को लेकर निर्मला सीमारमण ने कहा कि लेबर पॉलिसी में इस बात को विशेष तौर पर देखना होगा कि वो लेबर और वर्कफोर्स के हितों को लेकर काम करे. इसीलिए हम डिजिटाइजेशन पर काम कर रहे हैं और दूसरी तकनीक पर काम कर रहे हैं.
 
क्‍या पीएलआई के अलावा भी कुछ और करने की है जरूरत 
प्रोडक्‍शन लिंक‍ इनसेंटिव स्‍कीम को लेकर पूछे गए एक सवाल में वित्‍त मंत्री ने कहा कि आज मौजूदा हालात में बहुत सी कंपनियां चाइना से बाहर आ रही है. सिर्फ पीएलआई ही नहीं बल्कि दूसरी भी कई योजनाएं हैं. मैंने 2019 में जब वित्‍त मंत्री के रूप में कामकाज संभाला तो इंडस्‍ट्री की तरफ से कहा गया कि आप टैक्‍स रेट को कम करें , लेकिन मैं भारत की इंडस्‍ट्री के लोगों से पूछना चाहती हूं कि आखिर आपको कौन रोक रहा है. जब विदेशों की कंपनियां भारत आ रही है,  एफटीए साइन हो रहे हैं,  स्‍टॉक मार्केट विश्‍वास से भरा हुआ है. ये भारत के उद्योगों के लिए एक तरह से हनुमान की तरह है जिसे अपनी क्षमता पर विश्‍वास नहीं है और आप लोग इंतजार कर रहे हैं कि कोई आएगा जो आपसे ये कहेगा कि आप हनुमान हैं. वो इंसान कौन है जो हनुमान से जाकर कहेगा.

सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत 
 वित्‍त मंत्री ने उस कहानी का जिक्र करते हुए कहा जिसमें एक शिकारी जंगल में कईं चिडि़यों को जाल में फंसा देता है और आखिरकार जब किसी एक के प्रयास से कामयाबी नहीं मिलती तो सभी उस जाल को लेकर उड़ जाते हैं. उन्‍होंने कहा कि समय आ गया है सब लोग मिलकर काम करें और एक साथ उस नेट को लेकर आगे बढ़ जाएं. प्री पेंडेमिक इंडिया की बजाए पोस्‍ट पेंडेमिक इंडिया कई तरह के आउट ऑफ द बॉक्‍स उपायों के साथ आगे बढ़ रहा है. 

समय पर हो एमएसएमई की पेमेंट 
 जहां तक एमएसएमई को सपोर्ट की बात है तो वो सिर्फ इस पर निर्भर नहीं करता है कि क्‍या सरकार दे सकती है लेकिन ये इस पर निर्भर करता है कि उन्‍हें उनका बकाया पेमेंट समय पर मिल जाए. वित्‍त मंत्री ने कहा कि आप ये जानकर हैरान रह जाएंगें कि जो बकाया पेमेंट है वो बड़ी इंडस्‍ट्री की ओर से ज्‍यादा है. इन बकाये को उन्‍होंने डिक्‍लेयर किया है. क्‍या हम उनके पेमेंट को लेकर एक समय सीमा तय कर सकते हैं कि इस समय में वो अपना पेमेंट हासिल कर लें. निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये वो समय है जब एक ऐसी सरकार है जो आपकी बात को सुन सकती है जिससे आप कह सकते हैं कि आप ऐसा किजिए. हमें इस अवसर को खोना नहीं चाहिए. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

1 hour ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

1 hour ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

1 hour ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

1 hour ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

17 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

1 hour ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

1 hour ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

1 hour ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

17 hours ago