✕

होम / बिजनेस / अवांस फाइनेंशियल सर्विसेज ने जुटाए 200 मिलियन डॉलर, शिक्षा क्षेत्र में होगा निवेश

अवांस फाइनेंशियल सर्विसेज ने जुटाए 200 मिलियन डॉलर, शिक्षा क्षेत्र में होगा निवेश

डीबीएस और एचएसबीसी के नेतृत्व में बहु-मुद्रा सिंडिकेटेड ECB लोन, EWS छात्रों के लिए सामाजिक प्रभाव बनेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की अग्रणी शिक्षा-केंद्रित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC), अवांस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Avanse) ने बहु-मुद्रा सिंडिकेटेड बाह्य वाणिज्यिक उधारी (External Commercial Borrowing - ECB) के माध्यम से 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के समकक्ष पूंजी जुटाई है. इस लेन-देन का नेतृत्व डीबीएस बैंक लिमिटेड (गिफ्ट सिटी स्थित IFSC इकाई) और एचएसबीसी इंडिया ने किया.

वैश्विक बैंकों की भागीदारी, सामाजिक प्रभाव को प्राथमिकता

इस सिंडिकेशन में ताइवान, जापान, सिंगापुर, श्रीलंका, यूएई और भारत के प्रमुख बैंकों ने भाग लिया. यह लेन-देन एक "सोशल लोन" के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के छात्रों को उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को पूरा करने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है. इसमें USD 141.3 मिलियन की सीधी प्रतिबद्धताएँ और JPY ट्रॉंच (USD 58.7 मिलियन समकक्ष) शामिल हैं. कुल राशि USD 200 मिलियन के समकक्ष है.

दीर्घकालिक साझेदारियों और फंडिंग लचीलापन पर जोर

अवांस का मानना है कि यह ECB फंडिंग मॉडल घरेलू और वैश्विक वित्तीय संस्थानों के साथ दीर्घकालिक साझेदारियों को मजबूती देता है. यह कंपनी की फंडिंग रेज़िलिएंस को बढ़ाता है और बाजार में उसकी स्थिति को सुदृढ़ करता है.

अमित गैन्दा, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, अवांस फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा "यह सिंडिकेटेड सोशल-लिंक्ड लोन सुविधा हमारे मिशन का एक अहम पड़ाव है – हर योग्य भारतीय छात्र के लिए शिक्षा को सहज और किफायती बनाना. यह लेन-देन हमारे उद्देश्य-प्रेरित दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के विश्वास को दर्शाता है. यह सिर्फ पूंजी नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है.”

डीबीएस बैंक इंडिया के प्रबंध निदेशक और कंट्री हेड  दिव्येश दलाल, ने कहा "इस लेन-देन का हिस्सा बनकर हम गौरवान्वित हैं, क्योंकि यह समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के अवांस के मिशन से मेल खाता है. डीबीएस में हमारा विश्वास है कि शिक्षा ही सामाजिक-आर्थिक प्रगति की कुंजी है.”

एचएसबीसी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं हेड ऑफ बैंकिंग अजय शर्मा ने कहा "हम इस बहु-मुद्रा सिंडिकेटेड ECB के माध्यम से अवांस के साथ साझेदारी कर प्रसन्न हैं. यह उन कंपनियों को समर्थन देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो सामाजिक बदलाव ला रही हैं.”

50 देशों के 1,650 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँचा नेटवर्क

एक छात्र-केंद्रित और शिक्षा-केंद्रित NBFC के रूप में, अवांस भारत और विदेशों में उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है. इसका नेटवर्क 50 से अधिक देशों के 1,650 से अधिक शिक्षण संस्थानों तक फैला हुआ है, जिससे यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

29 minutes ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

1 hour ago

घरेलू फंडामेंटल मजबूत, लेकिन ग्लोबल दबाव बढ़ा; शेयर बाजार पर मोतीलाल ओसवाल का न्यूट्रल रुख

घरेलू अर्थव्यवस्था और कंपनियों की कमाई में सुधार के बावजूद कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, ऊंची ग्लोबल बॉन्ड यील्ड और सख्त मौद्रिक परिस्थितियां शेयर बाजार के वैल्यूएशन पर दबाव डाल सकती हैं. मोतीलाल ओसवाल ने इक्विटी पर न्यूट्रल रुख बरकरार रखते हुए मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों को प्राथमिकता दी है.

3 hours ago

प्री-दिवाली धमाका: अंबानी की ₹13 लाख करोड़ की जियो और ट्रंप डील दलाल स्ट्रीट की ओर

Jio के ₹13 लाख करोड़. 30 दिनों की समयसीमा में तेजी से आगे बढ़ रही ट्रंप ट्रेड डील. रिकॉर्ड FII शॉर्ट्स. अब साल के दो सबसे बड़े संभावित मार्केट ट्रिगर एक ही समय में दलाल स्ट्रीट की ओर बढ़ रहे हैं. शॉर्ट पोजीशन? 3.12 लाख इंडेक्स फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स.

3 hours ago

भारत के 500 GW स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के साथ जरूरी होगी ग्रिड स्थिरता की तैयारी: FICCI-Nangia

FICCI और Nangia की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 2030 तक 500 GW गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली क्षमता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ग्रिड स्थिरता से जुड़े समानांतर लक्ष्य तय करने की जरूरत है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

29 minutes ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

5 minutes ago