✕

होम / बिजनेस / Q1 FY26 में Aurionpro का मजबूत प्रदर्शन: राजस्व में 29% की वार्षिक वृद्धि, 16 नए ग्राहक जुड़े

Q1 FY26 में Aurionpro का मजबूत प्रदर्शन: राजस्व में 29% की वार्षिक वृद्धि, 16 नए ग्राहक जुड़े

Aurionpro ने FY26 की पहली तिमाही में वित्तीय मजबूती और वैश्विक विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

औरियनप्रो सॉल्यूशंस लिमिटेड (AURIONPRO) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) के लिए अपने अनौपचारिक वित्तीय परिणामों की घोषणा की है. कंपनी ने उल्लेखनीय विकास के संकेत दिए हैं और पूरे साल के लिए अनुमानित वृद्धि लक्ष्य को दोहराया है.

रेवेन्यू में बढ़ोतरी
-तिमाही का कुल राजस्व ₹337 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 29% अधिक है. EBITDA ₹68 करोड़ रहा, जो 23% की वार्षिक वृद्धि दर्शाता है, EBITDA मार्जिन 20% पर स्थिर रहा. शुद्ध लाभ (PAT) ₹51 करोड़ रहा, जिसमें साल-दर-साल 14% की वृद्धि हुई है. PAT मार्जिन 15% पर रहा.

संचालन से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियाँ

बैंकिंग और फिनटेक

- अफ्रीका के एक अग्रणी बैंक के साथ डिजिटल बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म के लिए मल्टी-मिलियन डॉलर का करार, MEA क्षेत्र में पहली बड़ी जीत.
- श्रीलंका के एक प्रमुख बैंक से \$2.5 मिलियन का आईकैशप्रो प्लेटफ़ॉर्म अनुबंध – देश में साल भर में दूसरी बड़ी जीत.
- यूके की प्रमुख वित्तीय संस्था के साथ एआई-आधारित क्रेडिट असेसमेंट प्लेटफॉर्म के लिए करार,यूरोपीय बाजार में पहला बड़ा प्रवेश.
- Fintra Software का अधिग्रहण, ट्रांजैक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म को Arya.ai की मदद से पूरी तरह ऑटोमेटेड बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम.
- भारतीय स्टेट बैंक के लिए ट्रांजैक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म का पहला चरण सफलतापूर्वक लाइव किया गया.
- Aurionpro की सहायक कंपनी AryaXAI ने पेरिस और मुंबई में समर्पित एआई अनुसंधान प्रयोगशालाएं शुरू की हैं.

टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप

- कैलिफोर्निया में RABA के साथ Automated Fare Collection (AFC) डील, अमेरिकी ट्रांज़िट बाजार में प्रवेश.
- मिस्र में 250 बसों के लिए ओपन-लूप EMV AFC समाधान लागू करने का बड़ा अनुबंध.
- कंपनी ने “Lead the Next” की सोच के साथ एक नया ब्रांड पहचान पेश किया है, जो Aurionpro को एक नवाचार-नेतृत्व वाली, प्रोडक्ट-फर्स्ट ग्लोबल एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में पुनर्परिभाषित करता है.

प्रबंधन की टिप्पणी

ग्रुप सीईओ आशिष राय ने कहा  "हम FY26 की शुरुआत एक और मजबूत तिमाही के साथ कर रहे हैं. राजस्व में 29% की वार्षिक वृद्धि और मुनाफे में स्थिरता यह दर्शाते हैं कि हमारी उत्पाद R\&D और ग्राहक विश्वास दोनों ही मजबूत हैं." उन्होंने कहा इस तिमाही में हमारा ऑर्डर बुक ₹1,460 करोड़ को पार कर गया है. बैंकिंग और ट्रांजिट क्षेत्रों से खास योगदान मिला है. यूरोप, अफ्रीका और मिस्र जैसे नए भौगोलिक क्षेत्रों में हमारी उपस्थिति बढ़ रही है. इस तिमाही में हमने 16 नए ग्राहक जोड़े, जो Q1 जैसे सीजनली धीमे क्वार्टर के लिए एक रिकॉर्ड है.

उन्होंने बताया कि Fintra का अधिग्रहण करके कंपनी ने ट्रेंड फाइनेंस सेगमेंट में अपने समाधान को और मजबूत किया है. साथ ही यूरोप, अफ्रीका और नॉर्थ एशिया में अपनी सेल्स टीम का विस्तार किया है. FY26 में कंपनी अपने एंटरप्राइज एआई समाधानों की पेशकश को व्यापक और विशिष्ट बनाते हुए कई नई लॉन्च की तैयारी कर रही है. यह निवेश अल्पकालिक लागत बढ़ा सकता है, लेकिन दीर्घकालिक रणनीतिक लाभ निश्चित रूप से दिखेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago