✕

होम / बिजनेस / AU Small Finance Bank को मिला यूनिवर्सल बैंक बनने का रास्ता, RBI ने दी 'सैद्धांतिक' मंजूरी

AU Small Finance Bank को मिला यूनिवर्सल बैंक बनने का रास्ता, RBI ने दी 'सैद्धांतिक' मंजूरी

AU भारत का पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक है, जिसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की अनुमति मिली. यह मंजूरी बैंक की विश्वसनीयता, व्यापक सेवा क्षमताओं और वित्तीय समावेशन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड को यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए 'सैद्धांतिक मंजूरी' (In-principle approval) दे दी है. यह मंजूरी बैंक के भविष्य को लेकर एक बड़ा कदम मानी जा रही है और इसके साथ ही एयू भारत का पहला ऐसा स्मॉल फाइनेंस बैंक बन गया है जिसे यूनिवर्सल बैंक में तब्दील होने की स्वीकृति मिली है.

2017 में शुरू हुआ था बैंकिंग ऑपरेशन

एयू फाइनेंसियर्स को 2015 में स्मॉल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस मिला था और अप्रैल 2017 से इसने बतौर स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी सेवाएं शुरू की थीं. अब यूनिवर्सल बैंक बनने की दिशा में मिली यह मंजूरी बैंक के बिजनेस मॉडल, गवर्नेंस और वित्तीय समावेशन के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को मान्यता देती है.

सितंबर 2024 में किया था आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक ने यह आवेदन 3 सितंबर 2024 को आरबीआई की 'ऑन टैप' लाइसेंसिंग गाइडलाइंस (अगस्त 2016) और एप्रिल 2024 में जारी स्वैच्छिक रूपांतरण ढांचे के तहत किया था. बैंक ने एक बयान में कहा कि यह मंजूरी दर्शाती है कि एयू अब रिटेल, बिजनेस और डिजिटल सॉल्यूशंस सहित व्यापक बैंकिंग सेवाएं देने के लिए तैयार है.

एयू सिर्फ एक बैंक नहीं, एक मिशन है

बैंक के फाउंडर, प्रबंध निदेशक और सीईओ संजय अग्रवाल ने इस मौके पर कहा, “भारतीय रिज़र्व बैंक से यूनिवर्सल बैंक में रूपांतरण के लिए इन-प्रिंसिपल अप्रूवल प्राप्त कर हमने इतिहास रच दिया है. यह हमारे उद्देश्य, संकल्प और जुनून की फिर से पुष्टि करता है.” उन्होंने आगे कहा, “एयू सिर्फ एक बैंक नहीं है, एयू एक मिशन है. जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, 'भारत केवल एक बाजार नहीं, बल्कि एक मिशन है.' हम इस मिशन को हर दिन जीते हैं.”

बढ़ता नेटवर्क, मजबूत आधार

वर्तमान में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के पास देशभर में 21 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 2,505 से अधिक बैंकिंग टचपॉइंट्स हैं. जून 2025 तक बैंक के ग्राहकों की संख्या 1.15 करोड़ से अधिक थी और इसमें 53,000 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

23 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago