✕

होम / बिजनेस / रक्षा क्षेत्र की कंपनी एस्ट्रा माइक्रोवेव को DRDO से मिला 135 करोड़ का ऑर्डर, शेयर रिकॉर्ड हाई पर

रक्षा क्षेत्र की कंपनी एस्ट्रा माइक्रोवेव को DRDO से मिला 135 करोड़ का ऑर्डर, शेयर रिकॉर्ड हाई पर

एस्ट्रा माइक्रोवेव द्वारा DRDO से मिला नया ऑर्डर न केवल कंपनी की तकनीकी क्षमता को रेखांकित करता है, बल्कि इसके कारोबारी विस्तार और भरोसे को भी दर्शाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्मॉल कैप डिफेंस कंपनी एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Astra Microwave Products) के शेयरों में आज बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर 4 प्रतिशत की उछाल के साथ 985 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए. यह तेजी कंपनी को DRDO से मिले एक बड़े ऑर्डर के बाद आई है.

DRDO से मिला 135 करोड़ रुपये का ऑर्डर

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसे 135 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर ग्राउंड बेस्ड रडार सिस्टम के अपग्रेडेशन से जुड़ा है. ऑर्डर में कहा गया है कि यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा किया जाना है. एस्ट्रा माइक्रोवेव इस अवधि में भूमि आधारित रडार प्रणाली के उन्नयन का कार्य करेगी.

तिमाही नतीजों में शानदार प्रदर्शन

एस्ट्रा माइक्रोवेव ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी ने कई मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया है.

- कंपनी का समेकित राजस्व 354 करोड़ रुपये से बढ़कर 408 करोड़ रुपये हो गया.
- सकल लाभ मार्जिन 38.1% से बढ़कर 46.1% पर पहुंच गया.
- एबिटा मार्जिन 22.8% से बढ़कर 29.3% हो गया.
- शुद्ध लाभ 73 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष के 54 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है.
- कर-पश्चात लाभ मार्जिन 18% दर्ज किया गया.

पूरे साल में भी रहा मजबूत ग्रोथ ट्रेंड

पूरे वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का प्रदर्शन स्थिर और सकारात्मक रहा है.

- कुल राजस्व 1,051 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 909 करोड़ रुपये से अधिक है.
- सकल लाभ मार्जिन बढ़कर 45.1% हुआ.
- एबिटा मार्जिन 21.1% से बढ़कर 25.6% पर पहुंच गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

27 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago