✕

होम / बिजनेस / कंपनी छूटी विवाद नहीं: Bhavik Koladiya को लेकर Ashneer ने RBI को लिखा पत्र

कंपनी छूटी विवाद नहीं: Bhavik Koladiya को लेकर Ashneer ने RBI को लिखा पत्र

मार्च 2022 में, भारतपे के बोर्ड ने अश्नीर ग्रोवर को कंपनी से बाहर कर दिया था, तब से उनका कंपनी से विवाद चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतपे (BharatPe) के पूर्व प्रबंध निदेशक (MD) अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने भारतपे की शेयरहोल्डिंग की जांच शुरू करने का आग्रह किया है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को लिखे पत्र में अश्नीर ग्रोवर ने कहा है कि भारतपे ने भाविक कोलाडिया (Bhavik Koladiya) को कंपनी में वापस लाकर जानबूझकर केंद्रीय बैंक को धोखा दिया है.

यह पता लगाने की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाविक कोलाडिया को अमेरिका में वायर धोखाधड़ी का दोषी ठहराया गया था. इसका हवाला देते हुए अश्नीर ग्रोवर ने यह पता लगाने के लिए भी जांच की मांग की कि क्या कंपनी के बोर्ड और निवेशकों ने आरबीआई से आवश्यक अप्रूवल मिलने के बाद कोलाडिया को वापस लाने के लिए उनके के शेयरों को एक निश्चित अवधि के लिए 'Warehoused' किया था. यहां, वेयरहाउसिंग का मतलब किसी इकाई को कंपनी में एक महत्वपूर्ण हिस्सा मिलने से पहले कुछ समय के लिए शेयरों का संचय करना है. इस मामले में इकाई कोलाडिया है.

इस डील का दिया हवाला 
भारतपे, सेंट्रम समूह के साथ यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में एक जॉइंट-वेंचर पार्टनर है. भारतपे को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेजिलिएंट पेमेंट्स के माध्यम से पेमेंट एग्रीगेटर बिजनेस के लिए नियामक से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है. इसके बारे में अश्नीर ने अपने पत्र में लिखा है कि क्या लाइसेंस एप्लीकेशन के समय भाविक कोलाडिया भारतपे की कैप टेबल का हिस्सा थे. यदि ऐसा है, तो क्या नियामक ने भारतपे को यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में 49% हिस्सेदारी के लिए उपयुक्त माना होगा या उसे इस NBFC में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति भी दी होगी.

कड़ी कार्रवाई की चाहत
अशनीर ग्रोवर ने यह भी कहा कि 2022-23 में दूसरे को-फाउंडर शाश्वत नाकरानी ने भाविक कोलाडिया को शेयर ट्रांसफर किए थे. इन शेयरों की कीमत लगभग 600 करोड़ रुपए थी. उन्होंने मांग की है कि दोषी पाए जाने पर कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया जाए और उसके पूरे निदेशक मंडल को आरबीआई द्वारा विनियमित संस्थाओं में निदेशक या प्रबंधन पद संभालने से प्रतिबंधित कर दिया जाए. 

ऐसे बदला शेयरहोल्डिंग पैटर्न
भारतपे की स्थापना मार्च 2018 में शाश्वत नाकरानी और भाविक कोलाडिया ने की थी. दोनों के पास फर्म में 50-50% हिस्सेदारी थी. ग्रोवर जुलाई 2018 में तीसरे को-फाउंडर और बोर्ड सदस्य के रूप में फर्म में शामिल हुए. उन्होंने 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 3,192 शेयर खरीदे, इसमें नकरानी से 2,447 शेयर और कोलाडिया से 745 शेयर खरीदे. शेयर ट्रांसफर के बाद भारतपे का शेयरहोल्डिंग पैटर्न बदल गया. कोलाडिया को 42.5%, ग्रोवर को 31.9% और नकरानी को 25.5% शेयर हासिल हुए. मार्च 2022 में, ग्रोवर को भारतपे बोर्ड द्वारा बाहर कर दिया गया था. तब से उनका कंपनी से विवाद चल रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.