होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि Uber India के प्रेसिडेंट से उलझ पड़े अश्नीर ग्रोवर? जानें पूरा मामला

ऐसा क्या हुआ कि Uber India के प्रेसिडेंट से उलझ पड़े अश्नीर ग्रोवर? जानें पूरा मामला

शार्क टैंक इंडिया के खडूस जज कहे जाने वाले अश्नीर ग्रोवर अब Uber इंडिया के प्रेसिडेंट के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खासे नाराज हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतपे के पूर्व फाउंडर और रियलिटी TV शो 'शार्क टैंक इंडिया' के जज रहे अश्नीर ग्रोवर फिर एक बार सुर्खियों में हैं. दरअसल, अश्नीर ने पहले उबर (Uber) के सोशल मीडिया पर किए गए दावे का जमकर मजाक उड़ाया फिर उबर इंडिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह को भी निशाने पर ले लिया. इसके बाद से हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. चलिए जानते हैं कि पूरा माजरा है क्या.

ऐसे शुरू हुआ मामला
उबर (Uber) ने हाल ही में अपना वार्षिक विश्लेषण शेयर करते हुए बताया था कि भारतीयों ने 2022 में अपनी कैब यात्रा में 11 अरब मिनट खर्च किए. उबर इंडिया के प्रेसीडेंट प्रभजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 2022 में देखा गया कि भारतीयों ने फिर से बड़ी यात्रा शुरू की और महामारी के बाद शहर व्यापार के लिए वापस खुले. इस दौरान उबर ने 4.5 अरब किलोमीटर की दूरी तय की, जो पृथ्वी से नेपच्यून तक की दूरी है. अश्नीर ग्रोवर को उबर की यह दावा पसंद नहीं आया और उन्होंने कंपनी की क्लास लगा डाली.    

पृथ्वी पर सेवाएं सुधारें
अश्नीर ग्रोवर ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'उबर को पृथ्वी पर सेवाओं में सुधार की जरूरत है, न कि चंद्रमा की'. इसके अलावा, उन्होंने इस मुद्दे पर एक ट्विटर पोल भी करा डाला. इसमें उन्होंने लिखा - उबर के मुताबिक उन्होंने भारत में मिल्की वे (Milky Way) जितनी लंबी यात्राएं की हैं. तो मंगल की सवारी आप किसके साथ करना चाहेंगे? उन्होंने कहा कि उबर ने कैंसलेशन और खराब सवारी के अनुभवों पर बात करने के बजाए अपनी रिपोर्ट में सोलर सिस्टम और मिल्की वे पर प्रकाश डाला.

प्रेसिडेंट का मजाक उड़ाया
ग्रोवर ने उबर इंडिया के प्रेसीडेंट प्रभजीत सिंह का भी मजाक उड़ाया. जैसे ही उन्हें पता चला कि सिंह ने अपनी लिंक्डिन पोस्ट डिलीट कर दी है, उन्होंने सिंह पर धावा बोल दिया. उन्होंने लिखा - अरे वाह-100 फीडबैक कमेंट्स आ गए तो प्रभजीत सिंह (उबर इंडिया कंट्री मैनेजर) ने अपनी पोस्ट ही डिलीट कर दी. ऐसा प्रतीत होता है कि कंट्री मैनेजर अपने व्यवसाय की तुलना में अपनी इमेज को लेकर ज्यादा फिक्रमंद हैं. उन्होंने आगे लिखा, 'किसे चांद पर उबर ले जाने की जरूरत है? ग्राहकों को कैंसिलेशन और खराब कैब अनुभव का सामना करना पड़ रहा है - उन्हें सीधे संबोधित करें. आप लोग इन संदेशों के साथ व्हाट्सएप के रास्ते पर जा रहे हैं'. 

खडूस जज का मिला था तमगा 
बता दें कि शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज ने इससे पहले व्हाट्सएप और मेटा इंडिया के प्रबंधकों की उनके मार्केटिंग अभियानों के लिए आलोचना की थी, जिसमें ई-भुगतान सेवाओं पर गोपनीयता को प्राथमिकता दी गई थी. वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है जब अश्नीर ग्रोवर ने किसी को आड़े हाथ लिया है, वह अक्सर ऐसा करते रहते हैं. शार्क टैंक में उनकी इमेज एक खडूस जज की थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 seconds ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

12 minutes ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

24 minutes ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

3 hours ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 seconds ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

24 minutes ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

12 minutes ago

सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन, मांगों पर सकारात्मक रुख का भरोसा

गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया.

2 hours ago