✕

होम / बिजनेस / कल खुलेगा ArisInfra Solutions का IPO, ग्रे मार्केट में ₹25 प्रीमियम, जानें पूरी डिटेल

कल खुलेगा ArisInfra Solutions का IPO, ग्रे मार्केट में ₹25 प्रीमियम, जानें पूरी डिटेल

ArisInfra Solutions का आईपीओ उन निवेशकों के लिए एक आकर्षक मौका हो सकता है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में डिजिटल B2B मॉडल वाली कंपनियों में रुचि रखते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ArisInfra Solutions का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) बुधवार, 18 जून 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और शुक्रवार, 20 जून को बंद होगा. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले, यानी आज से ही खुल गया है. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 210 रुपये से 222 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के बीच तय किया गया है. आईपीओ का लॉट साइज 67 इक्विटी शेयर है, और निवेशक 67 के गुणकों में बोली लगा सकते हैं.

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) और संभावित लिस्टिंग प्राइस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ArisInfra Solutions के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 25 रुपये है. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर वर्तमान में ग्रे मार्केट में 25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. अगर इस प्रीमियम और अपर प्राइस बैंड 222 रुपये को जोड़ा जाए, तो संभावित लिस्टिंग प्राइस 247 रुपये हो सकती है, जो कि इश्यू प्राइस से करीब 11.26% अधिक है.

IPO का साइज और फंड का उपयोग

इस आईपीओ में कुल 2,25,04,324 नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जिससे कंपनी को लगभग 499.60 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है. यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है. कंपनी इस राशि का उपयोग कर्ज की अदायगी या पूर्व भुगतान, कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करना,  अपनी सहायक कंपनियों में निवेश, सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतें और संभावित अधिग्रहण जैसे उद्देशयों के लिए करेगी. 

कंपनी का कारोबार और विस्तार

ArisInfra Solutions एक टेक्नोलॉजी-सक्षम बी2बी कंपनी है, जो निर्माण सामग्री उद्योग में कार्यरत है. इसका उद्देश्य निर्माण सामग्री की खरीद प्रक्रिया को डिजिटल और अधिक कुशल बनाना है, जिससे ग्राहकों को एंड-टू-एंड समाधान मिल सके. कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में जीआई पाइप, एमएस वायर और टीएमटी बार्स (स्टील), ओपीसी सीमेंट (बल्क), रेडी-मिक्स कंक्रीट, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स, वॉल सॉल्यूशंस आदि शामिल हैं. 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2024 तक, कंपनी ने 1,458 विक्रेताओं की मदद से देश के विभिन्न हिस्सों में 963 पोस्टल कोड्स में 2,133 ग्राहकों को 10.35 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक निर्माण सामग्री की आपूर्ति की.

ग्राहकों में कौन-कौन शामिल हैं?

ArisInfra Solutions के प्रमुख ग्राहकों में भारत की जानी-मानी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियाँ जैसे Capacit’e Infraprojects Ltd, J Kumar Infraprojects Ltd, Afcons Infrastructure Ltd. EMS Ltd, SP Singla Constructions Pvt. Ltd. आदि शामिल हैं. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago