✕

होम / बिजनेस / ₹4,600 करोड़ के चार सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, जानिए कहां लगेंगे ये प्लांट्स

₹4,600 करोड़ के चार सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, जानिए कहां लगेंगे ये प्लांट्स

भारत के प्रमुख प्रॉपटेक फंड के साथ साझेदारी के जरिए भविष्य के लिए तैयार होने की दिशा में एक कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भारत सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission – ISM) के तहत चार नए सेमीकंडक्टर विनिर्माण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है. इन प्रोजेक्ट्स में कुल ₹4,600 करोड़ का निवेश होगा, जिससे 2034 कुशल पेशेवरों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में हजारों अप्रत्यक्ष नौकरियों का भी सृजन होगा.

तीन राज्यों में लगेंगे अत्याधुनिक यूनिट्स

ये सेमीकंडक्टर यूनिट्स ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे.

1. ओडिशा: दो प्रोजेक्ट्स – SiCSem और 3DGS

SiCSem Private Limited: यह ब्रिटेन की Clas-SiC Wafer Fab Ltd. के साथ साझेदारी में भुवनेश्वर के इन्फो वैली में सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) आधारित कंपाउंड सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करेगा. जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 60,000 वेफर्स, पैकेजिंग क्षमता 96 मिलियन यूनिट्स और  उपयोग रक्षा, EV, रेलवे, चार्जर, कंज्यूमर एप्लायंसेज, सोलर इनवर्टर आदि में होगा. वहीं, 3D Glass Solutions (3DGS): यह भुवनेश्वर में वर्टिकली इंटीग्रेटेड एडवांस्ड पैकेजिंग यूनिट लगाएगी, जिसमें ग्लास इंटरपोजर और 3DHI तकनीकों का प्रयोग होगा. इसकी सालाना क्षमता 69,600 ग्लास पैनल सब्सट्रेट्स, 50 मिलियन असेम्बल यूनिट्स 13,200 3DHI मॉड्यूल्स और इसका  उपयोग डिफेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमोबाइल, फोटोनिक्स और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में किया जाएगा.

2. आंध्र प्रदेश: ASIP Technologies

ASIP Technologies, दक्षिण कोरिया की APACT Co. Ltd. के साथ मिलकर एक उन्नत यूनिट स्थापित करेगी जिसकी सालाना पैकेजिंग क्षमता 96 मिलियन यूनिट्स होगी. इसका उपयोग मोबाइल फोन, सेट-टॉप बॉक्स, ऑटोमोबाइल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद में होगा.

3. पंजाब: Continental Device India Limited (CDIL)

CDIL मोहाली में स्थित अपनी मौजूदा फैक्ट्री को अपग्रेड करेगा. इसमें MOSFETs, IGBTs, Schottky Diodes, ट्रांजिस्टर का उत्पादन होगा, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 158.38 मिलियन यूनिट्स
 होगी. इसका उपयोग EVs, रिन्यूएबल एनर्जी, पावर कन्वर्शन, इंडस्ट्रियल और कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में होगा.

ISM के तहत अब तक 10 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत छह राज्यों में कुल 10 प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें ₹1.60 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्तावित है. इनमें देश का पहला कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब और ग्लास सब्सट्रेट आधारित पैकेजिंग यूनिट भी शामिल हैं.

डिजाइन और स्किलिंग पर भी जोर

सरकार ने अब तक 278 अकादमिक संस्थानों और 72 स्टार्टअप्स को डिजाइन इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया है. साथ ही, 60,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित भी किया गया है. इससे भारत न केवल सेमीकंडक्टर विनिर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भी एक अहम भागीदार की भूमिका निभाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

18 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

19 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

19 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago