होम / बिजनेस / एक साथ 20 हजार कर्मचारियों ने दिया इस कंपनी को झटका, उठाया ये बड़ा कदम

एक साथ 20 हजार कर्मचारियों ने दिया इस कंपनी को झटका, उठाया ये बड़ा कदम

स्मार्टफोन बनाने वाली इस कंपनी के सबसे बड़े प्लांट में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है. पहले भी कई कर्मचारी यहां से भाग चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नए साल में iPhone खरीदने का प्लान बना रहे सैकड़ों लोगों को मायूस होना पड़ सकता है. क्योंकि आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple का चीन स्थित प्लांट मुश्किलों से जूझ रहा है. अब यहां से करीब 20 हजार कर्मचारियों चले जाने की खबर सामने आ रही है. ये वो कर्मचारी थे, जिन्हें हाल ही में काम पर रखा गया था. पहले भी इस फैक्ट्री से कर्मचारी भाग गए थे, जिसके बाद नई भर्तियां की गई थीं. लेकिन अब स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई है.    

चल रहा है विवाद
चीन में ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन Apple की इस फैक्ट्री को नियंत्रित करती है. Zhengzhou की यह फैक्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री है. बता दें कि इस फैक्ट्री में पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है. मजदूर कोरोना प्रतिबंधों के चलते वेतन में कटौती, खाने-पीने और दवाइयों की कमी की शिकायत कर रहे हैं. हाल ही में हिंसक विरोध-प्रदर्शन भी हुआ था, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे.  

कैसे पूरा होगा लक्ष्य?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करीब 20,000 कर्मचारियों ने Apple की फैक्ट्री छोड़ दी है. Apple ने नवंबर के अंत तक फुल प्रोडक्शन दोबारा से शुरू करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इस झटके के बाद लक्ष्य पूरा होना नामुमकिन नजर आ रहा है. अब तक कंपनी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, प्लांट पर हिंसक प्रदर्शन के बाद गुरुवार को ही फर्म ने उन कर्मचारियों को 10,000 युआन (करीब 1,396 डॉलर) की पेशकश की गई थी, जो इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी नहीं रुके.

इतना हुआ असर
iPhone के ग्लोबल शिपमेंट का 70% हिस्सा चीन की इसी फैक्ट्री में तैयार होता है. नवंबर में ही 30 से 40% प्रोडक्शन प्रभावित हो चुका है. अब एकदम से 20 हजार कर्मचारियों के फैक्ट्री छोड़ जाने से यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है. ऐसे में कंपनी क्रिसमस और न्यूईयर के मौके को पूरी तरह नहीं भुना सकेगी. कोरोना महामारी के प्रकोप से निकलने के बाद इस बार के त्योहारों में खासी रौनक देखने को मिली है. Apple को भी क्रिसमस और न्यू इयर पर बंपर बिक्री की उम्मीद है, लेकिन शायद डिमांड पूरी करने के लिए उसके पास प्रोडक्ट नहीं होंगे.       


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

18 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

21 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

21 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

22 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

18 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

21 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

17 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

20 hours ago