✕

होम / बिजनेस / Anthem Biosciences का ₹3,395 करोड़ का IPO खुला, 16 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Anthem Biosciences का ₹3,395 करोड़ का IPO खुला, 16 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

ये IPO 15 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक निवेशकों के लिए खुला है. यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है, जिसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बेंगलुरु की फार्मा कंपनी एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड (Anthem Biosciences) का 3,395 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें कोई भी नया इक्विटी शेयर जारी नहीं किया जाएगा. इश्यू की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2025 है. आइए आईपीओ के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कीमत और बोली से जुड़ी जानकारी

कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 540 रुपये से 570 रुपये प्रति शेयर तय किया है. निवेशकों को कम से कम 26 शेयरों के लॉट में आवेदन करना होगा. IPO के पहले दिन सुबह 11:15 बजे तक इसका कुल सब्सक्रिप्शन 0.12 गुना हुआ. इसमें रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.15 गुना और नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.22 गुना सब्सक्राइब हो चुका है.

कंपनी का परिचय

2006 में स्थापित, एंथम बायोसाइंसेज़ एक अग्रणी कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CRDMO) है, जो दवा अनुसंधान से लेकर निर्माण तक की सेवाएं देती है. यह कंपनी छोटे अणु (Small Molecules) और बड़े अणु (Biologics) दोनों क्षेत्रों में एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करने वाली भारत की चुनिंदा कंपनियों में शामिल है. कंपनी का फी-फॉर-सर्विस (FFS) बिजनेस मॉडल इसे छोटे और मध्यम स्तर की बायोटेक कंपनियों के बीच एक भरोसेमंद ग्लोबल पार्टनर बनाता है.

वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2024–25 में एंथम ने EBITDA मार्जिन 36.8 प्रतिशत, रिटर्न ऑन नेट वर्थ (RoNW) 20.8 प्रतिशत दर्ज किया. वहीं, मार्च 2025 तक कंपनी की कुल नेट वर्थ 2,410 करोड़ रुपये थी.

प्रबंधन और रजिस्ट्रार

इस IPO का प्रबंधन JM फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, जेपी मॉर्गन इंडिया और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजर्स कर रहे हैं. जबकि KFin Technologies को इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. IPO की सफलता के बाद एंथम बायोसाइंसेज को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पर सूचीबद्ध किया जाएगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.