✕

होम / बिजनेस / एंट ग्रुप ने Zomato की पैरेंट में हिस्सेदारी घटाई, ₹4,097 करोड़ में बेचे शेयर

एंट ग्रुप ने Zomato की पैरेंट में हिस्सेदारी घटाई, ₹4,097 करोड़ में बेचे शेयर

जैक मा की एंट ग्रुप की यूनिट एंटफिन ने एटरनल में अपनी हिस्सेदारी घटाते हुए 1.46% शेयर 4,097 करोड़ रुपये में बेचे हैं. इस डील के बाद एंटफिन की हिस्सेदारी घटकर केवल 0.49% रह गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चीन के अरबपति जैक मा की कंपनी एंट ग्रुप ने जोमैटो और ब्लिंकिट ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी एटरनल (Eternal) में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच दिया है. एंट ग्रुप की यूनिट एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुवार को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए 1.46% हिस्सेदारी (14.13 करोड़ से ज्यादा शेयर) 4,097 करोड़ रुपये में बेची है.  इस डील का असर कंपनी के शेयर पर भी पड़ा है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली है. 

289.91 रुपये प्रति शेयर पर हुई डील

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर थोक सौदों के आंकड़ों के मुताबिक यह डील औसतन 289.91 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुई. इस ट्रांजैक्शन के बाद एंटफिन की हिस्सेदारी 1.95% से घटकर 0.49% रह गई है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बेचे गए शेयर किन निवेशकों ने खरीदे.

पहले भी पेटीएम और एटरनल में कर चुकी है हिस्सेदारी की बिक्री

इससे पहले एंट ग्रुप ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (Commun) में अपनी पूरी 5.84% हिस्सेदारी करीब 3,980 करोड़ रुपये में बेच दी थी. अगस्त 2023 में एंटफिन ने एटरनल में 2% हिस्सेदारी 4,771 करोड़ रुपये में बेची थी, जबकि मार्च 2024 में भी 2% हिस्सेदारी 2,827 करोड़ रुपये में बेची थी.

शेयर बाजार में एटरनल का प्रदर्शन

कल यानी गुरुवार को बीएसई पर एटरनल का शेयर 2.90 रुपये (0.97%) की बढ़त के साथ 301.80 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 290.35 रुपये के इंट्राडे लो और 303.20 रुपये के इंट्राडे हाई के बीच रहा. कंपनी के शेयर अपने 52-वीक हाई 314.40 रुपये के करीब ट्रेड कर रहे हैं, जबकि इसका 52-वीक लो 189.60 रुपये है. वहीं आज बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर में गिरावट दिखी, खबर लिखे जान के दौरान शेयर 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 301.10 रुपये पर कारोबार करते दिखे. बता दें. ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाली इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 2,91,247.58 करोड़ रुपये है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

24 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago