होम / बिजनेस / इस बड़ी घोषणा से पहले नर्वस थे वेदांता के अनिल अग्रवाल, फ्लाइट में बदलते रहे करवट 

इस बड़ी घोषणा से पहले नर्वस थे वेदांता के अनिल अग्रवाल, फ्लाइट में बदलते रहे करवट 

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित समारोह में रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किसी बड़े काम से पहले 'आम' ही नहीं 'खास' लोगों की आंखों में भी नींद नहीं होती. उनके दिल की धड़कनें भी घोड़े की तरह दौड़ने लगती हैं. ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के साथ गुजरात में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की घोषणा से पहले वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को भी इसका अनुभव हुआ. मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में एमओयू साइन किया गया.   

मैनेजर ने शेयर की तस्वीर 
अनिल अग्रवाल की पीआर मैनेजर आस्था त्यागी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की घोषणा के एतिहसिक पल का गवाह बनने को लेकर अग्रवाल कितने उत्साहित थे. इस उत्साह के साथ वह थोड़े नर्वस भी थे. फ्लाइट में यात्रा के दौरान उनकी आंखों में नींद नहीं थी, वह शायद ही कुछ देर के लिए सो पाए होंगे. आस्था त्यागी ने लिंक्डइन पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ अग्रवाल की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'सर ने हमें बताया कि कैसे वह अपनी उड़ान के दौरान मुश्किल से सो पाए, क्योंकि वह आज के लिए बहुत नर्वस और उत्साहित थे'. 

एक लाख लोगों को मिलेगी जॉब 
उन्होंने आगे लिखा इतिहास के इस यादगार पल का हिस्सा बनने पर बहुत खुशी हो रही है. अब भारत में जल्द ही सेमीकंडक्टर्स का उत्पादन किया जाएगा, जिससे सस्ते इलेक्ट्रॉनिक्स का रास्ता साफ होगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे'. गुजरात के गांधीनगर में आयोजित समारोह में रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों कंपनियां गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए 1,54,000 करोड़ का निवेश करेंगी. इससे राज्य में करीब एक लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

क्या करती है चिप?
आजकल सभी गाड़ियां लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर बन रही हैं, जिनमें तमाम तरह के आधुनिक फीचर्स होते हैं. गाड़ियों की पावर स्टीयरिंग, ब्रेक सेंसर, एंटरटेनमेंट सिस्टम, एयरबैग और पार्किंग कैमरों में सेमीकंडक्टर चिप इस्तेमाल होती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वाहन में 1,000 से अधिक सेमीकंडक्टर चिप्स लगाईं जाती हैं. ऐसे में इसकी कमी ने कंपनियों को परेशान कर दिया है. ऑटो सेक्टर के अलावा, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री में भी चिप बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होती है. भारत में चिप बनने से इसकी कमी दूर हो जाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

9 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

20 minutes ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

35 minutes ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

16 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

16 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

35 minutes ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

9 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

20 minutes ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस