✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में गिरावट के बीच इन शेयरों में दिख रही है तेजी, निवेशकों के लिए अच्छा मौका

शेयर बाजार में गिरावट के बीच इन शेयरों में दिख रही है तेजी, निवेशकों के लिए अच्छा मौका

शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखी गई.BSE का सेंसेक्स 81,757.73 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 24,968.40 अंक पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 501.51 अंकों की गिरावट के साथ 81,757.73 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 143.05 अंक टूटकर 24,968.40 पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 651 अंक तक गिरकर 81,608.13 के निचले स्तर तक पहुंच गया था. अब सवाल यह है कि इस गिरावट की वजह क्या रही और आज शेयर बाजार में किन कंपनियों के शेयरों पर खास नजर रखनी चाहिए? तो आइए जानते हैं.

गिरावट की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में गिरावट की मुख्य वजह विदेशी पूंजी की निकासी और बैंकों के शेयरों में भारी बिकवाली रही. इसके अलावा, तिमाही नतीजों की धीमी शुरुआत ने भी बाजार में नकारात्मक माहौल बना दिया. बैंकिंग सेक्टर की बड़ी कंपनियों जैसे एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

एक्सिस बैंक में सबसे बड़ी गिरावट

बीते शुक्रवार को सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. इसके शेयर में 5.24% की गिरावट दर्ज की गई. जून तिमाही में बैंक का समेकित शुद्ध लाभ तीन फीसदी गिरकर 6,243.72 करोड़ रुपये रहा, जिससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया. टाइटन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारती एयरटेल के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली. 

इन शेयरों ने दी राहत

हालांकि, बाजार की गिरावट के बीच कुछ शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया. बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयर फायदे में रहे और निवेशकों को राहत दी.

आज इन शेयरों में तेजी के संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है. Gujarat Mineral Development, Saregama India, PVR, Chennai Petro, Sammaan Capital, Raymond और Whirlpool India ने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार किया है. यह दर्शाता है कि इन शेयरों में आगे और तेजी आ सकती है, जो निवेशकों के लिए लाभ का अवसर बन सकता है.

इन शेयरों में दिख रही है कमजोरी, निवेशक रहें सतर्क

MACD (Moving Average Convergence Divergence) संकेतक के मुताबिक कुछ शेयरों में मंदी के संकेत मिले हैं. DB Realty, Clean Science & Technology, Newgen Software, Alok Industries, Axis Bank, Route Mobile और Data Patterns (India) के शेयरों में गिरावट की संभावना है. निवेशकों को इन शेयरों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. जहां कुछ शेयरों में मुनाफे के मौके हैं, वहीं कई में जोखिम बढ़ गया है. निवेशकों को मौजूदा ट्रेंड्स और तकनीकी संकेतकों का विश्लेषण कर सतर्कता से निर्णय लेने की जरूरत है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago